..................... बिग बॅास 16 में अब्दु रोजिक के दुश्मन हसबुल्ला मैगोमेटोव की वाइल्ड कार्ड एंट्री, प्रोफाइल, कमाई और फीस ।Bigg Boss 16 Abdu Rozik big enemy wild card hasbulla magomedov profile , income, fees - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16: करोड़ों की फीस के साथ Abdu Rozik के कट्टर दुश्मन Hasbulla की एंट्री, कौन है ये सुपरस्टार?

AbduRozik, Hasbulla

Bigg Boss 16 के सबसे प्यारे कंटेस्टेंट Abdu Rozik की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। खबर है कि अब्दु रोजिक के कट्टर दुश्मन हसबुल्ला की बिग बॅास 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। अब्दु रोजिक की तरह हसबुल्ला भी 3 फुट के हैं और फाइट करने में उन्हें मास्टरी हासिल है। हसबुल्ला ने अब्दु को एद दफा फाइट के लिए चैलेंज किया था ।

दोनों के फाइट का वीडियो भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हसबुल्ला की उम्र 20 साल की है और वह रूस के निवासी हैं। उनका पूरा नाम हसबुल्ला मैगोमेदोव है। सोशल मीडिया पर वह अपने टिक टॅाक वीडियो के कारण काफी लोकप्रिय हैं।MMA स्पूफ से उन्हें सबसे अधिक पहचान दी है। बता दें कि अब्दु और हसबुल्ला के बीच दुश्मनी का स्तर इतना बढ़ा है कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं।

वैसे बिग बॅास के मेकर्स को हसबुल्ला को बुलाना महंगा भी पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हसबुल्ला के पास करोड़ों की संपत्ति है और वह कई महंगी गाड़ियों के भी मालिक हैं। ऐसे में करोड़ों की फीस के साथ ही बिग बॅास 16 में बतौर वाइल्ड कार्ड हसबुल्ला की एंट्री होगी। हसबुल्ला को मिनी खबीब भी कहा जाता है। अब्दु रोजिक के फैंस भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब हसबुल्ला की एंट्री होगी।

ताकि बिग बॅास के घर में एक पुरानी दुश्मनी को देखने का मौका मिल जाए। इंस्टाग्राम पर हसबुल्ला को 3.6 मिलियन से अधिक लोग फॅालो करते हैं। अब्दु की तरह हसबुल्ला भी दिखने में काफी क्यूट हैं। बिग बॅास के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब विदेश के ऐसे 2 बड़े चेहरे एक साथ एक ही शो का हिस्सा होंगे जो कि अपनी कम हाइट के कारण लोकप्रिय हैं। बिग बॅास 16 में अभी तक अब्दु की केवल स्माइल और क्यूट वाला चेहरा दिखा है। हसबुल्ला के आने के बाद अब्दु के होश उड़ने वाले हैं, इतना तो पूरी तरह से तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X