..................... Bigg Boss 15: Will Miesha Iyer Ieshaan Sehgaal love story end promo video | बिग बॉस 15: माईशा और ईशान की लवस्टोरी में दरार, क्या होगी दोनों के बीच भयंकर लड़ाई? प्रोमो VIDEO - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 15: माईशा और ईशान की लवस्टोरी में दरार, क्या होगी दोनों के बीच भयंकर लड़ाई? प्रोमो VIDEO

बिग बॉस 15 के शुरू होते ही नए घमासान और नए लव एंगल देखने को मिलने लगे हैं। बिग बॉस के इतिहास की सबसे तेजी से बिग बॉस 15 में एक नई प्रेम कहानी शुरू हुई। ये लव स्टोरी थी ईशान और माईशा अय्यर के बीच। बिग बॉस 15 को शुरू हुए महज 3 दिन ही हुए थे कि माइशा और ईशान की प्रेम कहानी चल पड़ी थी।

घरवालों से लेकर बिग बॉस होस्ट सलमान खान ने भी इस जोड़ी को लेकर अपनी बात रखी थी। सलमान खान ने भी कहा था कि बिग बॉस के घर में प्रेम कहानियां तो कई शुरू हुई लेकिन इतनी तेजी से आज तक नहीं हुई। लेकिन अब माईशा और ईशान के बीच दरार आने की आहट होने लगी है।

Bigg Boss 15

जी हां, बिग बॉस 15 का नया वीडियो रिलीज हुआ है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि ईशान और माईशा के बीच दरार पड़ने लगी हैं। दोनों किसी बात पर बहस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, ये बहस इतना बड़ जाती है कि माईशा ईशान से कह देती हैं कि मुझसे बात मत करो।

बिग बॉस 15 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि, ईशान माईशा से शिकायत करते हैं कि उन्होंने प्रतीक को जाकर उनके बारे में कुछ बताया है। जिसके बाद सभी घर वालें उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

ईशान कहते हैं, तुमने प्रतीक को बताया, जबकि प्रतीक से आपका पहले भी कुछ (अफेयर) रह चुका है। इस बात पर माईशा गुस्सा हो जाती हैं और वह कहती हैं कि उनका प्रतीक के साथ कभी कुछ नहीं था वह बस दोस्त थे। यही बातचीत धीरे धीरे बहस और लड़ाई में बदलती नजर आती है।

अब देखना ये है कि क्या माईशा और ईशान की नई नई लवस्टोरी टूट जाएगी या ये रिलेशनशिप बिग बॉस के बाद तक भी जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X