..................... Bigg Boss 15 Wild card Shamita Shetty rakhi brother and Model Rajiv Adatia entry।बिग बॅास 15 वाइल्ड कार्ड एंट्री शमिता शेट्टी राखी भाई मॅाडल राजीव अदतिया एंट्री - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 15: वाइल्ड कार्ड में इस बड़े मॅाडल की एंट्री, शमिता शेट्टी के साथ खास रिश्ता !

बिग बॅास 15 में शो को शुरू हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और यह खबर सामने आने लगी है कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री जल्द होने वाली है। कई नाम की चर्चा है जो कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीते कई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि बिग बॅास 15 में बिग बॅास ओटीटी के कंटेस्टेंट राकेश बापट नजर आयेंगे।

बिग बॅास ओटीटी के दौरान राकेश बपट और शमिता शेट्टी एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। शमिता शेट्टी भी बिग बॅास 15 में आने के बाद कई बार राकेश बापट का नाम ले चुकी हैं। वहीं अब ताजा रिपोर्ट जो सामने आ रही है इसके अनुसार बिग बॅास 15 में राजीव अदतिया की एंट्री होने जा रही है।

Rajiv Adatia

जो कि एक मॅाडल होने के साथ शमिता शेट्टी के भाई भी हैं। पूर्व मॅाडल राजीव अदतिया के घर में एंट्री करने के पूरे चांस बन चुके हैं। राजीव अदतिया की पहचान फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी है। कई बार वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी कई बड़े सेलेब्स के साथ पोस्ट कर चुके हैं।

लेकिन राजीव का सबसे करीब का रिश्ता शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के साथ है। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी के पास को भाई नहीं है। हर साल शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी राजीव अदतिया को राखी बांधती हैं। राजीव अदतिया अगर शो में आते हैं तो शमिता शेट्टी का बिग बॅास 15 का गेम मजबूत होगा। साथ ही राकेश बापट की एंट्री भी होती है तो शमिता शेट्टी के लिए घर में एक नहीं बल्कि दो बड़े सपोर्ट मौजूद होने वाले हैं।फिलहाल अभी तक राजीव अदतिया की एंट्री को लेकर कोई भी तय जानकारी सामने नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X