Bigg Boss 15 में एंट्री से पहले रश्मि देसाई का सेक्सी फोटोशूट, फैंस ने बोला आग लगा दी
बिग बॅास 13 के बाद रश्मि देसाई की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जहां रश्मि देसाई बिग बॅास 13 के बाद बतौर मेहमान बिग बॅास के घर में दिखाई दी। वहीं अब रश्मि देसाई बिग बॅास 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। बिग बॅास 15 में जाने के लिए रश्मि देसाई पूरी तरह से तैयार हैं।
हालांकि अभी तक रश्मि देसाई की शो में एंट्री नहीं हुई है। फैंस का कहना है कि रश्मि देसाई के बिग बॅास 15 में जाने के बाद टीआरपी का मीटर जरूर बढ़ने वाला है। वैसे वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने के बाद रश्मि देसाई अपना क्या जलवा दिखाती हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इस बीच रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से अपने ग्लैमर का जादू दिखाते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं।

रश्मि देसाई की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस फिर से उनकी खूबसूरती और ग्लैमर की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बिग बॅास 15 में एंट्री लेने से पहले रश्मि देसाई ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। यकीन मानिए यहां पर रश्मि देसाई की इस बोल्डनेस को देख आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।

रश्मि देसाई का स्टाइल
अपने इस स्पेशल वेकेशन पर रश्मि देसाई का स्टाइल लाजवाब है। रश्मि देसाई ने लाल रंग का क्राॅप टाॅप पहन रखा है। टॉप डीप नेक नॉटेड टॅाप हैं। इसके साथ अपने स्टाइल पर तड़का लगाते हुए रश्मि देसाई ने शॉर्ट स्कर्ट पहन रखी है। अपने बालों को स्टाइल देते हुए रश्मि देसाई ने हाफ बन बनाया हुआ है। साथ ही रश्मि देसाई का सेक्सी अंदाज देख आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।

रश्मि देसाई की बिग बॅास 15 में एंट्री
बिग बॅास 13 के बाद रश्मि देसाई को नागिन 4 में एंट्री मिली। इसके बाद रश्मि देसाई दिखाई देंगी बिग बॅास 15 में। बिग बॅास 15 में रश्मि देसाई अपनी खास दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ एंट्री लेने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार दो दिन में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री शो में हो सकती है।

रश्मि देसाई का सेक्सी लुक
इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॅास 15 के टॉप 5 कंटेस्टेंट यानी कि निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ यह गेम आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव के साथ टीवी पर दिखाई देगा। फिलहाल रश्मि देसाई की एंट्री की घोषणा वीकेंड के वार पर हुई। इसके बाद से रश्मि देसाई के फैंस केवल एंट्री का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications