Bigg Boss 15: टीआरपी के लिए पति रितेश के साथ शो में राखी सावंत की वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॅास 15 में टीआरपी के लिए रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी से पहले राखी सावंत की एंट्री होने जा रही है। बिग बॅास 15 के मेकर्स ने यह प्रोमो भी जारी कर दिया है कि अपने पति रितेश के साथ राखी सावंत बिग बॅास 15 का हिस्सा बनेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राखी सावंत की एंट्री पहले शो में फाइनल नहीं की गई थी। लेकिन अचानक से मेकर्स ने फिर से राखी सावंत को बतौर कंटेस्टेंट शो पर लाने का फैसला किया है।

बिग बॅास 14 में भी राखी सावंत बीच शो में आने के बाद फाइनल तक पहुंची थीं। अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के साथ राखी सावंत की झड़प देखने को मिली थी। पिछले सीजन में जहां राखी सावंत कई बार अपने पति रितेश को याद करती हुई नजर आयी थीं, वहीं अब राखी सावंत के पति रितेश भी पहली बार बिग बॅास 15 के मंच पर नजर आयेंगे।

Rakhi Sawant

प्रोमो में खुद राखी सावंत यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि इस बार फिर से वह बिग बॅास 15 में एंट्री ले रही हैं और उनके पति रितेश साथ में होने वाले हैं। बिग बॅास 15 में बहुत जल्द कई कंटेस्टेंट शो से बाहर जायेंगे और रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत की एंट्री होगी। देखा जाए तो इस बार बिग बॅास 15 की टीआरपी को बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बिग बॅास 14 के दौरान भी टीआरपी के लिए ही राखी सावंत की एंट्री हुई थी।

इस बार राखी सावंत का फोकस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर हो सकता है। वीकेंड का वार के एपिसोड में मेहमान बनकर राखी सावंत ने करण कुंद्रा के साथ मस्ती की थी। इस वीकेंड के वार के दौरान राखी सावंत की शो में एंट्री तय है। फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार राखी सावंत कौन सा नया कमाल करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X