Bigg Boss 15 में वाइल्ड कार्ड अभिजीत बिचकुले की एंट्री से आएगा तूफान, सेट से हुई थी गिरफ्तारी
हर साल की तरह इस बार भी बिग बॅास 15 की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में चर्चित चेहरों की एंट्री हो रही है।. वीकेंड का वार के प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॅास 13 सीजन की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी पहुंची है। यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि दोनों ही शो में एंट्री करेंगी।
अब यह एंट्री वाइल्ड कार्ड के तौर पर होती है या फिर कुछ खास वजह से यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन यह साफ होता दिख रहा है कि इस बार बिग बॅास 15 में बिग बाॅस मराठी सीजन 2 के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट अभिजीत बिचकुले की एंट्री होगी। वीकेंड का वार में उनके जवाब से सलमान खान भी हैरान होते हुए दिखाई दिए है।

वैसे आपको बता दें कि बिग बॅास 15 का सीजन इस बार टीआरपी में पीछे है। इसके पीछे की वजह है कि चैनल उन चेहरों को प्रमोट कर रहा है जो कि गेम में बेअसर दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जय भानुशाली शो में खोए हुए नजर आ रहे हैं।दूसरी तरफ जो कंटेस्टेंट शो में रिश्ता कायम करने के साथ गेम को नया मोड़ देते हुए नजर आ रहे हैं उन पर फोकस नहीं हो रहा है। बिग बॅास 15 में प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट की दोस्ती शुरू से लेकर अभी तक सबसे अधिक हाईलाइट रही है।

निशांत भट्ट,प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज,शमिता शेट्टी
बिग बॅास 15 का लाइव वूट पर देखा जाए तो निशांत भट्ट,प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज,शमिता शेट्टी, विशाल कोटियानशो में अपना दम दिखा रहे हैं। कहीं ना कहीं गेम एक टास्क के बाद आकर थम जा रहा है। निशांत और प्रतीक की दोस्ती के अलावा किसी का भी रिश्ता खुल कर नहीं दिखाई दे रहा है। बिग बॅास वूट पर होने के कारण भी चैनल की टीआरपी पर असर पड़ रहा है।

अभिजीत बिचकुले की गिरफ्तारी
इस बीच शो में अभिजीत बिचकुले की एंट्री तूफान जरूर ला सकती है। अभिजीत को बिग बॅास मराठी का राखी सावंत बोला जाता है। एंटरटेनमेंट करना उनकी खूबी है लेकिन वह अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। यहां तक चेक बाउंस होने के मामले में अभिजीत को पुलिस मराठी बिग बॅास 2 के सेट से जेल लेकर गई थी।

बिग बॅास 15 में टॉप 5 कंटेस्टेंट
बिग बॅास मराठी 2 में अभिजीत अभद्र भाषा और हंगामा करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में गेम में उनका आना शो में बवाल वाला फैक्टर ला सकता है। इसके साथ यह भी बता दें कि इस वीक बिग बॅास 15 में टॉप 5 कंटेस्टेंट ही शो में आगे जायेंगे। इसका फैसला बुधवार तक हो सकता है कि कौन होंगे बिग बॅास 15 के पहले 5 कंटेस्टेंट।

एक साथ 5 वाइल्ड कार्ड एंट्री?
मुमकिन है बिग बॅास 14 की तरह बिग बॅास 15 में एक साथ 5 वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। शो अभी एक से अधिक महीना और टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसे में शो के इस पड़ाव पर टाॅप 5 के साथ गेम आगे बढ़ना मुश्किल है। और भी कई कंटेस्टेंट की एंट्री आने वाले दिन में हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications