Bigg Boss 15 Promo: शमिता- तेजस्वी पर भड़के सलमान खान- मेरी दिलचस्पी नहीं मैडम
बिग बॅास 15 का दिवाली वीक काफी धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड के वार के शुरू होने के साथ ही बैक टू बैक सभी लोग पर सलमान खान अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आयेंगे। ऐसा मालूम होता है कि इस वीक कप्तान बनने वाले टास्क को लेकर जो हालात घर में दिखाई दिए सलमान खान उस पर सभी को फटकार लगाते हुए नजर आयेंगे।
बिग बॅास 15 में सबसे पहले सलमान खान घर के सभी लोगों के भीतर एक दूसरे के खिलाफ जो खटास है उसे बाहर लायेंगे। घर में इस बार कई लोग अपनी दोस्ती का इमोशनल ब्रेकडाउन करते हुए दिखाई देंगे। खासतौर पर करण कुंद्रा-निशांत भट्ट, जय भानुशाली-विशाल कोटियान।

सलमान खान यह भी कहते हुए प्रोमो में दिखाई दे रहे हैं कि घर में दो रानी हैं जिनकी बात लगभग सभी लड़के सुनते हैं। इस पर प्रोमो अनुसार शमिता शेट्टी भड़क जाती हैं और बोलती हैं कि मैं ऐसी ही हूं। यह दोनों फरमान देती रहती हैं। शमिता कहती हैं कि मैं क्या करूं मैं पैदा ही ऐसी हुई हूं।
मैं इस घर में सबसे अधिक काम करती हूं। सलमान कहते हैं कि शमिता रूक जाओ। फिर सलमान खान प्रोमो में यह कहते हुए नजर आते हैं कि मुझे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है मैडम। मेरा बस चले तो मैं यह पूरा एपिसोड साइलेंट पर निकालूं। आऊं भी नहीं समझा।
एक और प्रोमो में करण कुंद्रा खुले तौर पर निशांत भट्ट से दोस्ती तोड़ते हुए नजर आते हैं। जिसका जवाब निशांत भट्ट भी देते हैं। एक नए प्रोमो में यह भी बताया गया है कि आने वाले वीक में घर के भीतर वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के साथ चौंकाने वाले एलिमिनेशन भी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications