..................... Bigg Boss 15 weekend ka vaar Shamita Shetty and Afsana Khan fight Salman khan angry। बिग बॅास वीकेंड का वार शमिता शेट्टी अफसाना खान की लड़ाई सलमान खान को आया गुस्सा - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 15: कंट्रोल से बाहर हुईं अफसाना खान, सलमान खान का भड़का गुस्सा- घर से बाहर

बिग बॅास 15 में वीकेंड का वार इस बार पंजाबी सिंगर अफसाना खान के लिए बड़ी मुश्किल लेकर आया है। बिग बॅास 15 में मैप के ब्लॉक जुटाने के दौरान अफसाना खान के हाथ से अकासा की शर्ट का बटन खुल जाता है। जिसके बाद अकासा और अफसाना के बीच लड़ाई होती है। अफसाना खान कहती हैं कि अकासा के शर्ट का बटन तो वैसे भी कई बार खुला रहता है। काफी बहस होने के बाद अकासा सिंह और अफसाना इस पर बैठकर सभी घरवालों के सामने बात करते हैं।

अफसाना अपनी गलती नहीं मानती हैं। शमिता शेट्टी यह बात सभी को समझाती हैं कि अफसाना नहीं सुधरने वाली हैं। यह सुनकर अफसाना खान भड़क जाती हैं और गुस्से में आकर शमिता शेट्टी को गंंदी औरत,फ्लॅाप स्टार यह भी कह देती हैं कि अगर वो सड़क पर चलेंगी तो कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाएगा। यहां तक शमिता शेट्टी के सामने चप्पल उठाकर अफसाना खान फेंक देती हैं। इस लड़ाई में विशाल कोटियान भी सामने आते हैं।

Afsana Khan, Salman Khan

अफसाना फिर अपनी जुबान को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और कहती हैं कि इसे तो मर जाना चाहिए। यह लड़ाई इतनी आगे बढ़ जाती है कि अफसाना खान खुद को मारने लगती हैं और सामान फेंकने लगती हैं। शमिता शेट्टी भी अपने खिलाफ सब सुनकर काफी गुस्सा हो जाती हैं और काफी रोते हुए अफसाना की तरफ बढ़ने लगती हैं।

आधे घरवाले अफसाना खान को रोकते हैं और बाकी लोग शमिता शेट्टी को। वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान अफसाना खान को घर से बाहर करने की धमकी देते हुए दिखाई देंगे। जो वीडियो सामने आया है उसके अनुसार सलमान खान अफसाना खान को कहते हैं कि आप तो सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। मैं आपको बताता हूं कि आपने क्या बोला है। आप तय करेंगी कि घटिया औरत कौन है? अफसाना कहती हैं कि आप बड़े हैं। इस पर सलमान कहते हैं कि नहीं मैं तो बुड्ढा हूं। आपकी जुबान के साथ आपके हाथ भी चलते हैं। सलमान कहते हैं कि मेरी पसंद होती तो मैं आपको इस घर से बेघर कर देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X