Bigg Boss 15 Promo: सलमान ने दी प्रतीक सहजपाल को चेतावनी, राखी सावंत के साथ जमकर मस्ती
बिग बॅास 15 के पहले वीकेंड के वार का प्रोमो आया है। जहां पर सलमान खान बिग बॅास 15 के घर में जिस तरह हाथापाई और गाली दी गई है उसे लेकर सभी की क्लास लगाने वाले हैं। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान गुस्से में बुरी तरह प्रतीक पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
बिग बॅास 15 के सीजन के पहले दिन से ही कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई हुई। साथ ही प्रतीक सहजपाल ने गुस्से में आकर बिग बॅास की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। दूसरी तरफ विधी पंड्या के नहाने के दौरान बाथरूम का ताला तोड़ने को लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार पर उठाया है।

प्रतीक सहजपाल ने गुस्से में आकर शुक्रवार के एपिसोड में विशाल कोटियान के कई बार पूछने के बाद उनकी इस बात पर हामी भर दी थी कि अगर उनकी मां और बहन बाथरूम में होती तो भी वो ऐसी हरकत करते। इसी पर सलमान खान ने अपनी कड़ी नाराजगी प्रतीक सहजपाल के प्रति जाहिर की है।
इसके साथ इस बार वीकेंड के वार पर राखी सावंत, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली,अर्जुन बिजलानी, आस्था गिल, श्रीलंकाई गायिका योहानी भी सलमान खान के साथ स्टेज पर रंग जमाते हुए नजर आयेंगी। राखी सावंत और योहानी के साथ सलमान खान जहां मस्ती करते हुए दिखाई दिए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान ने सभी घरवालों को बिग बॅास के नियम को नहीं तोड़ने की सलाह भी दी है। यहां देखिए शनिवार के वीकेंड के वार का प्रोमो।


Click it and Unblock the Notifications