..................... Bigg Boss 15 Video secret relationship between Rajiv Adatiya and Ishaan Sehgal। बिग बॅास 15 वीडियो राजीव आदित्या और ईशान सहगल के बीच खास रिश्ता - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 15: वाइल्ड कार्ड एंट्री राजीव- ईशान सहगल के बीच पुराना रिश्ता, मचा बवाल VIDEO

बिग बॅास 15 में रोमांस का असली रंग अभी तक शो में देखने नहीं मिला है। वहीं शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री राजीव आदित्या ने आकर हलचल मचा दी है। जहां सभी को लगा था कि शमिता शेट्टी का सपोर्ट करने के लिए शो में राजीव की एंट्री हो रही है। वहीं आने के साथ ईशान सहगल और माइशा अय्यर के बीच के रोमांस में एक नए रिश्ते का तड़का लगा दिया है राजीव ने। कई बिग बॅास फैन पेज पर यह जानकारी सामने आ रही है कि राजीव और ईशान सहगल के बीच कोई खास रिश्ता है।

Bigg Boss 15

वहीं बिग बॅास 15 के भीतर ईशान सहगल का कोई बड़ा राज राजीव आदित्या छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि ईशान सहगल और राजीव के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है या फिर उससे अधिक है। शो के दौरान भी राजीव अपने और ईशान के रिश्ते को लेकर करण कुंद्रा दबी आवाज में कुछ कहते हुए दिखाई दिए।

वहीं ईशान सहगल भी राजीव के आने के बाद कह चुके हैं कि दुनिया के सामने राजीव उनकी इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॅास 15 के नए प्रोमो के दौरान भी राजीव एक बार फिर से ईशान सहगल और माइशा अय्यर से अपने रिश्ते को लेकर फाइट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट अनुसार ईशान ने माइशा से यह कहा था कि शो से बाहर जाने के बाद आपको लोगों से मेरे बारे में यह सुनने को मिल सकता है कि मैं बाइसेक्शुअल हूं।

नए प्रोमो के आप देख सकते हैं कि ईशान और माइशा को एक साथ देखकर राजीव भड़क जाते हैं। यहां तक कि राजीव कहते हैं कि ईशान को मायशा के साथ रात को सोना नहीं चाहिए। करण कुंद्रा भी राजीव को कहते हैं कि तू खुद को कंट्रोल में रख। ईशान अपनी इमेज को लेकर राजीव से सवाल भी खड़ा करते हुए नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X