Bigg Boss 15 VIDEO: निशांत भट्ट के बाद प्रतीक को करण कुंद्रा ने उठाकर पटका, फैंस का भड़का गुस्सा

बिग बॅास 15 में शुरू के पहले वीक से टास्क के दौरान काफी हिंसा हो रही है। सलमान खान ने इसे लेकर सभी घरवालों को चेतावनी भी दी। एक बार फिर से घर के भीतर जाने और प्राइम मनी में से 5 लाख खोने को लेकर सभी कंटेस्टेंट जोड़ी में टास्क कर रहे हैं। जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल की जोड़ी पर उमर रियाज ने हमला कर दिया।

जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल अपना टास्क पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद प्रतीक सहजपाल ने करण कुंद्रा का टास्क खराब करने के लिए उनके हाथ से नोट बनाने वाले कागज को फाड़ने की कोशिश की। इस पर करण कुंद्रा ने प्रतीक को उठाकर जमीन पर पटक दिया। फैंस ने अब इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।

Karan kundrra,Pratik sehajpal,

जहां पर करण कुंद्रा के इस बर्ताव पर एक्शन लेने की मांग की जा रही है। इससे पहले करण कुंद्रा ने घर का मैप पाने के लिए भी निशांत भट्ट को काफी तेजी से पीछे धकेल दिया था। इससे उनके पीठ में चोट आयी थी। निशांत भट्ट के साथ करण कुंद्रा ने दो बार बल का प्रयोग किया है। जूस निकालने के टास्क के दौरान भी करण कुंद्रा ने लोगों पर कूदकर हाथापाई की थी। फैंस ने इसे लेकर एक वीडियो बनाया है।करण कुंद्रा के प्रतीक सहजपाल को मारने को लेकर एक यूजर ने लिखा है कि करण ने प्रतीक की गर्दन मरोड़ी है।

यह गलत है बिग बॅास। हैशटैग एविक्ट करण कुंद्रा भी चलाया जा रहा है। कई लोग तेजस्वी पर भी आरोप लगा रहे हैं कि वह करण कुंद्रा का साथ कैसे दे सकती हैं, प्रतीक सहजपाल के फैंस ने सीधे तौर पर करण कुंद्रा को शो से बाहर करने की मांग की है। आपको बता दें कि करण कुंद्रा ने बल का प्रयोग टास्क के दौरान इससे पहले भी किया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि करण कुंद्रा की वीकेंड का वार पर क्लास लगानी चाहिए। फैंस सलमान खान और मेकर्स से करण कुंद्रा से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X