Bigg Boss 15: अफसाना खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं शमिता शेट्टी मेरी जूती के बराबर हैं, वीडियो वायरल
बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद अफसाना खान ने शमिता शेट्टी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। याद दिला दें कि कुछ सप्ताह पहले टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी और राजीव आदित्या से बहस हो गई थी। जिसके बाद अफसाना खान ने चाकू उठा लिया था। उनके इस कदम को देखने के बाद बिग बॉस 15 के मेकर्स ने अफसाना खान की ही सुरक्षा को देखते हुए उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
वहीं कुछ वक्त शो से बाहर आकर चुप रहने के बाद अफसाना खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।अफसाना खान ने रविवार को मीडिया से बातचीत के कई खुलासे करने के साथ शमिता शेट्टी पर भी गंभीर आरोप लगाया हैं।सोशल मीडिया पर अफसाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफसाना खान कह रही हैं कि मेरी दुश्मनी हो चुकी है। मैं जिससे प्यार करती हूं तो दिल से करती हूं। वो मेरे सामने आ जाए तो मैं उसे छोड़ने वाली नहीं हूं।
शमिता शेट्टी जो होंगी घर में होंगी। पर वो मेरी जुती के बराबर हैं। वो जो फैक्चर हुई दो उंगली दिखाती हैं ना मैं उसकी चार कर देती। वो डरती थीं। शमिता शेट्टी सीधे बाहर होनी चाहिए। यही मेरा सपोर्ट है कि वो जल्द से जल्द बाहर आ जाए और अपना इलाज करवाए। आपको बता दें कि हाल ही में यह भी खबर आयी थी कि अफसाना खान बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ले सकती हैं।
फिलहाल इस वक्त शो के भीतर देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचकुले बिग बॅास 15 में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी के साथ बिग बॅास 15 को पांच फाइनल कंटेस्टेंट भी जल्द मिलने वाले हैं। मीडिया ने शो में एंट्री करके 6 कंटेस्टेंट को खतरे में डाला है। शो की गिरती हुई टीआरपी को देखते हुए इस बार कई सारे प्रयोग शो में किए जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications