Bigg Boss 15: उमर रियाज-सिंबा नागपाल की एंट्री, ये हैं शो के टॉप 5 बेस्ट फाइनल खिलाड़ी !
बिग बॅास 15 में शमिता शेट्टी ने कप्तान बनने के बाद तेजस्वी प्रकाश को टिकट टू फिनाले से बाहर करने के बाद बुधवार के एपिसोड में काफी तमाशा देखने को मिला।गुरुवार यानी कि आज के एपिसोड में यह खुलासा होगा कि आखिर प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच कौन होगा जो कि टिकट टू फिनाले में पहुंच जाएगा। जिस तरह से शमिता शेट्टी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॅास मेकर्स पर पक्ष लेने का आरोप लगाया है।
वीकेंड का वार पर सलमान खान इस पर बात जरूर करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बिग बॅास 15 का फाइनल 30 जनवरी के करीब होने की उम्मीद की जा रही है। बोला जा रहा है कि फिनाले से पहले शो में कई चौंकाने वाली एंट्री और बड़े एलिमिनेशन हो सकते हैं। साथ ही कनेक्शन भी शो के भीतर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए आ सकते हैं।बिग बॅास 15 के लोकप्रिय एक्स कंटेस्टेंट सिंबा नागपाल भी वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं।

बिग बॅास 15 के एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियान को हटाकर सिंबा नागपाल को शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर लाया जा सकता है। विशाल शो में पहले आने वाले थे लेकिन कोरोना होने के कारण उनकी एंट्री को लेकर मेकर्स ने अपना विचार बदल दिया है। प्रतीक सहजपाल के साथ हाथापाई करने के कारण शो से जनता वोटिंग के आधार पर बाहर हुए उमर रियाज भी फिनाले वीक से पहले वापसी कर सकते हैं।
इंटरनेट पर उमर रियाज को वापस लाने के लिए उनके फैंस आए दिन ट्रेंड कर रहे हैं। बिग बॅास 15 के मजबूत कंटेस्टेंट की बात की जाए तो प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी के ईद-गिर्द सारा गेम घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। रश्मि देसाई, देवोलीना, अभिजीत और राखी सावंत का असर शो से गुम होता हुआ दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











