Bigg Boss 15: बेटे के लिए आतंकवादी शब्द सुन भड़के उमर रियाज के पिता- सलमान का इंतजार

बिग बॅास 15 में बीते वीक खुद को नॉमिनेशन से बचाने के टास्क के दौरान उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच मामला काफी गर्म हो गया। इस दौरान उमर रियाज ने सिंबा नागपाल को मां की गाली दी। जिसके बाद उमर रियाज को सिंबा नागपाल ने धक्का दिया और वह स्विमिंग पूल में गिर गए। यह मामला यहां पर नहीं थमा।

सिंबा नागपाल और उमर रियाज के बीच जुबानी जंग हुई। यह मामला यहां तक बढ़ गया कि फैंस ने अब बिग बॅास 15 के होस्ट सलमान खान से उम्मीद लगा रखी है। वह इस पूरे मामले पर सिंबा नागपाल के खिलाफ एक्शन लेंगे। इसकी वजह यह भी है कि लाइफ फीड के वक्त उमर को ईशान कहते हैं कि सिंबा ने एक बार उससे कहा था कि लड़ाई के दौरान वह एक आतंकवादी की तरह दिखता है। उसे सुमरा डाल देना चाहिए। क्या सिंबा ऐसा बोल सकते हैं, इससे बिग बॅास के फैंस काफी हैरान है।

Umar Riaz, Salman Khan, Simba Nagpal

इस मामले को लेकर उमर रियाज के पिता रियाज अहमद चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर रियाज अहमद ने एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मुझे लगता है कि सिंबा के खिलाफ चैनल और बिग बॅास की चुप्पी बोलती है। उन्होंने एक बहाना खोज लिया है। ये धक्का टास्क के दौरान लगा है। इसलिए कोई कार्रवाई की मांग नहीं करता है। लेकिन इंतजार करूंगा कि सलमान खान सिंबा को उनके इस इस्लामफोबिया पर क्या कहेंगे।

आपको बता दें कि सिंबा नागपाल की इस हरकत पर बिग बॅास 13 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने भी इंसाफ की मांग की है। बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों की रविवार के एपिसोड में क्लास लेते दिखाई देंगे। आज के एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नेहा भसीन और राकेश बापट की एंट्री होगी। नेहा भसीन जहां बिग बॅास ओटीटी के दौरान शमिता शेट्टी की सबसे अच्छी दोस्त बनने के साथ प्रतीक सहजपाल के साथ अपने कनेक्शन को लेकर चर्चा में थीं। वहीं राकेश बापट और शमिता के बीच का रोमांस भी देखने मिलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X