..................... बिग बॉस 15 होगा कपल्स और एक्स कपल्स स्पेशल, सलमान खान ने दिया आईडिया | Bigg Boss 15 to be exclusively couples and ex couples special - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 15 को सलमान की सलाह: सिर्फ Couples और Exes की एंट्री, ये टीवी स्टार्स होंगे शो का हिस्सा

बिग बॉस 15 को लेकर काफी अफवाहें उड़ाई गईं और कई नाम सामने आए थे जिनमें रिया चक्रवर्ती से लेकर कुशा कपिला और पार्थ समथान से लेकर मोहसिन खान सरीखे सितारे शामिल थे। लेकिन अब बिग बॉस 15 को लेकर एक खास अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले सीज़न में प्यार का कमाल देखते हुए सलमान खान ने इस सीज़न को कपल्स स्पेशल बनाने की सलाह दी है।

मेकर्स को भी ये आईडिया काफी पसंद आया है और प्रतिभागियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी गई है। खबरें ये भी हैं कि उन कपल्स को अप्रोच किया जा रहा है जो हाल ही में अलग हुए हैं या जिनकी हाल ही में शादी हुई है।

bigg-boss-15-to-be-exclusively-couples-and-ex-couples-divyanka-sanaya-and-others-approached

जी हां, ये कपल्स स्पेशल केवल साथ वाले कपल्स नहीं बल्कि एक्स कपल्स के लिए भी होगा। हालांकि सलमान खान ने ये आईडिया नच बलिए के पिछले सीज़न के लिए भी दिया था। गौरतलब है कि पिछले सीज़न में अली गोनी - जैसमीन भसीन और रूबीना दिलैक - अभिनव शुक्ला की रियल लाईफ जोड़ियों ने शो में काफी तड़का लगाया।

जहां, रूबीना और अभिनव तलाक की कगार पर थे और खुद को एक मौका देने शो पर आए थे वहीं जैसमीन भसीन और अली गोनी अपना स्टेटस बेस्ट फ्रेंड से आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। शो पर आकर दोनों ने एक दूसरे से कुबूल किया कि वो दोनों एक दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।

नाराज़ हैं सलमान खान

नाराज़ हैं सलमान खान

गौरतलब है कि सलमान खान हर सीज़न के गाली गलौज और मारपीट से परेशान हो चुके हैं। वो चाहते हैं कि शो कि छवि अच्छी बने और लोग इसे देखकर हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसी राजश्री फिल्मों वाला फील ले।

बस हां की तैयारी

बस हां की तैयारी

जब से सलमान खान के कपल्स स्पेशल का आईडिया मिला है तब से कलर्स की टीम बस सलमान की कंफर्म डेट्स और हां का इंतज़ार कर रही है। सलमान से हामी मिलते ही कलर्स की टीम इस शो के लिए आम कंटेस्टेंट्स चुनने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

जैसली और रूबीनव

जैसली और रूबीनव

अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक पिछले सीज़न के हिट कपल थे। वहीं शो पर आकर अपने रिलेशनशिप को दोस्ती से प्यार में बदलने वाले अली गोनी और जैसमीन भसीन भी दर्शकों के फेवरिट बन गए। ऐसे में मेकर्स को भी कपल्स स्पेशल का आईडिया काफी दिलचस्प लग रहा है।

दिव्यांका त्रिपाठी - विवेक डाहिया

दिव्यांका त्रिपाठी - विवेक डाहिया

दिव्यांका त्रिपाठी जहां इस समय केप टाऊन में रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खिलाड़ी में भाग ले रही हैं। वहीं माना जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है और दिव्यांका इसके लिए तैयार भी हो चुकी हैं।

नेहा मारदा

नेहा मारदा

बालिका वधू एक्ट्रेस नेहा मारदा को शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि नेहा अगर शो करती हैं तो सिंगल खेलेंगी या डबल ये फिलहाल साफ नहीं है।

सनाया ईरानी - मोहित सहगल

सनाया ईरानी - मोहित सहगल

सनाया ईरानी और मोहित सहगल का नाम भी बिग बॉस 15 के प्रतिभागियों की लिस्ट में जोड़ा जा रहा है। हालांकि सनाया का नाम खतरों के खिलाड़ी के लिए भी लिया जा रहा था लेकिन वो खबर झूठी निकली।

बिग बॉस के पहले कपल

बिग बॉस के पहले कपल

बिग बॉस में कपल्स को बुलाने का आईडिया पूरी तरह से फ्रेश नहीं है। बिग बॉस के पहले कपल थे टीवी की दिलचस्प जोड़ी तनाज़ करीम और बख्तियार ईरानी। दोनों ने एक साथ बिग बॉस के तीसरे सीज़न में हिस्सा लिया था। इसके बाद कोशिश की गई कि लगभग हर सीज़न में एक कपल हो।

सारा की शादी

सारा की शादी

वहीं बिग बॉस सीज़न 4 में जब कोई कपल नहीं था तो बिग बॉस के घर में ही आधिकारिक कपल बना दिया गया। शो में ही कंटेस्टेंट सरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड अली मर्चेंट के साथ शादी कर ली। हालांकि ये शादी केवल एक साल टिकी।

एक्स कपल

एक्स कपल

इसके बाद बिग बॉस सीज़न 6 में बिग बॉस मेकर्स ने तलाकशुदा कपल डेलनाज़ ईरानी और राजीव पॉल को शो में लाकर तहलका किया। दोनों की लव - हेट केमिस्ट्री और सना खान के साथ उनका ट्राएंगल दर्शकों ने चटकारे लेकर देखा।

कीथ और रोशल में तीसरा तड़का

कीथ और रोशल में तीसरा तड़का

बिग बॉस के 9वें सीज़न में जोड़ियों की केमिस्ट्री में तड़का लगाते हुए शो में आए कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव के कपल को तोड़ कर अलग अलग पेयर में कर दिया गया। इस सीज़न की खासियत थी कि ये गेम जोड़ियों में खेला गया था जिन्हें 24 घंटे एक साथ बंधे रहना पड़ता था।

अक्टूबर से शुरूआत

अक्टूबर से शुरूआत

माना जा रहा है कि इस साल भी बिग बॉस की शुरूआत अक्टूबर में ही होगी और इसका प्रीमियर, खतरों के खिलाड़ी के फिनाले के बाद किया जाएगा। तो बस अब रोज़ शो के लिए अप्रोच किए जा रहे एक नए नाम का इंतज़ार कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X