बिग बॉस 15 की मालकिन मल्लिका शेरावत? सुनील ग्रोवर सहित इन तीन सितारों को किया गया अप्रोच
बिग बॉस इस देश का पसंदीदा रियलिटी शो इसमें कोई शक नहीं है। क्योंकि हर साल अक्टूबर - मार्च तक ये शो दर्शकों को टीवी से चिपके रहने का कारण देता है और बाकी के बचे हुए महीने फैन्स बिग बॉस के अगले सीज़न का इंतज़ार करते हैं। इस बार तो बिग बॉस 15 और भी मज़ेदार होने जा रहा है क्योंकि अक्टूबर में प्रीमियर होने से पहले ये शो 10 अगस्त से वूट पर छह हफ्तों के लिए आएगा।
इन छह हफ्तों के लिए सलमान खान ने शो की कमान सौंप दी है करण जौहर को जो कि बिग बॉस OTT होस्ट करेंगे। OTT पर सेलिब्रिटी के साथ ही कॉमन लोग भी बिग बॉस के घर में कैद होंगे और इस घर में फाईनल जगह बनाने की लड़ाई लड़ेंगे।

वहीं बिग बॉस 15 के मुख्य शो के लिए मल्लिका शेरावत, सुनील ग्रोवर सहित कई नाम चर्चा में हैं जिन्हें अप्रोच किया गया है। शो में चार सितारों का नाम कंफर्म माना जा रहा है जिनमें अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित, सना मक़बूल और दिव्या अग्रवाल शामिल हैं। अर्जुन और सना को फैन्स खतरों के खिलाड़ी के नए सीज़न में देख रहे हैं।
इस सीज़न में अर्जुन के सेंस ऑफ ह्यूमर का हर कोई फैन बन चुका है। वहीं रिद्धिमा पंडित, खतरों के खिलाड़ी की पूर्व सीज़न की प्रतिभागी रह चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल जहां एमटीवी स्पिल्ट्ज़विला की प्रतिभागी बनने के बाद प्रियांक शर्मा के साथ कंट्रोवर्शियल ब्रेकअप के लिए मशहूर हैं। वहीं वो आजकल वरूण सूद को डेट कर रही हैं जो इस समय खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दे रहे हैं।

मल्लिका शेरावत को किया गया अप्रोच
मल्लिका शेरावत को बिग बॉस 15 के लिए एक खास प्रतिभागी के तौर पर अप्रोच किया गया था। उनके पास कुछ स्पेशल पावर होती और वो बिग बॉस के एक सीक्रेट टास्क का हिस्सा होतीं। मल्लिका को ये कॉन्सेप्ट पसंद आया था लेकिन वो प्रतिभागी के तौर पर शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। उनका मानना था कि उनकी भूमिका खास मेहमान की होनी चाहिए।

पहले भी किया गया अप्रोच
इससे पहले भी मल्लिका शेरावत को घर की मालकिन के तौर पर बिग बॉस 13 में अप्रोच किया गया था। लेकिन उस वक्त भी मल्लिका शेरावत ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। गौरतलब है मल्लिका शेरावत काफी कंट्रोवर्शियल स्टार रही हैं और बिग बॉस के घर के लिए परफेक्ट फिट हो सकती हैं।

अमीषा पटेल ने किया था रिप्लेस
मालकिन बनने का ऑफर ठुकराने के बाद मल्लिका शेरावत को शो में अमीषा पटेल ने रिप्लेस किया था जो बिग बॉस के घर की मालकिन बनकर पुरूष सदस्यों से अपनी सेवा करवाती नज़र आई थीं। हालांकि, अमीषा पटेल केवल कुछ ही एपिसोड्स के लिए बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं।

सुनील ग्रोवर को भी किया गया अप्रोच
बिग बॉस के घर में रहने के लिए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी अप्रोच किया गया है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर, सलमान खान के काफी करीब हैं। अब सुनील ग्रोवर ये ऑफर लेते हैं या ठुकराते हैं, फिलहाल इसका इंतज़ार करना होगा। लेकिन सुनील इस समय कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और वो अपनी इमेज को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में उनका बिग बॉस के ऑफर को हां कहना काफी मुश्किल है।

रोहित रेड्डी को किया गया अप्रोच
शो के लिए अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी को भी अप्रोच किया गया है।रोहित वैसे तो इंटरटेनमेंट जगत से नहीं हैं लेकिन वो फिटनेस के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अभी तक रोहित ने इस ऑफर को ना ही स्वीकार किया है और ना ही इसे रिजेक्ट किया है।

आशका भाटिया को भी किया गया अप्रोच
सोशल मीडिया स्टार आशका भाटिया को भी बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है। आशका ने टीवी पर चाइल्ड एक्टर के तौर पर मीराबाई की भूमिका में सबका दिल जीता था। इसके बाद वो परवरिश में श्वेता तिवारी की बेटी की भूमिका में नज़र आई थीं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया था।

पहली कंफर्म प्रतिभागी
बिग बॉस की पहली कंफर्म प्रतिभागी हैं नेहा मारदा। नेहा ने टीवी पर बालिका वधू के साथ अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लेती नज़र आईं। नेहा ने एक बिज़नेसमैन से शादी की है। नेहा, बिहार में अपनी एक्टिंग क्लास भी चलाती हैं।

कई और जोड़ियों को किया गया अप्रोच
खबर है कि इस शो के लिए दिव्यांका और विवेक को भी अप्रोच किया गया है। इसके अलावा मिले जब हम तुम की रील और रियल जोड़ी सनाया ईरानी और मोहित सहगल को भी बिग बॉस का ऑफर मिला। लेकिन इन दोनों ही जोड़ियों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। बिग बॉस में कई एक्स कपल्स और ताज़ा जोड़ियों को लगातार अप्रोच किया जा रहा है।

बिग बॉस के पहले कपल
बिग बॉस में कपल्स को बुलाने का आईडिया पूरी तरह से फ्रेश नहीं है। बिग बॉस के पहले कपल थे टीवी की दिलचस्प जोड़ी तनाज़ करीम और बख्तियार ईरानी। दोनों ने एक साथ बिग बॉस के तीसरे सीज़न में हिस्सा लिया था। इसके बाद कोशिश की गई कि लगभग हर सीज़न में एक कपल हो।

बिग बॉस के पहले एक्स कपल
इसके बाद बिग बॉस सीज़न 6 में बिग बॉस मेकर्स ने तलाकशुदा कपल डेलनाज़ ईरानी और राजीव पॉल को शो में लाकर तहलका किया। दोनों की लव - हेट केमिस्ट्री और सना खान के साथ उनका ट्राएंगल दर्शकों ने चटकारे लेकर देखा। इसके बाद कई सीज़न में एक्स का तड़का लगाने की कोशिश की गई। सिद्धार्थ मल्होत्रा - शेफाली ज़रीवाला, विशाल आदित्य सिंह - मधुरिमा तूली इसका हिस्सा बने।


Click it and Unblock the Notifications












