Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने उमर की लड़ाई में आतंकवादी शब्द सुन भड़के आसिम रियाज

हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॅास 15 में हाथापाई का स्तर पार होता हुआ दिखाई दिया। इस बार नॉमिनेशन टास्क के दौरान सिंबा नागपाल ने यह कहा कि उमर रियाज ने उन्हें गाली दी। जिसके बाद सिंबा नागपाल ने मां पर दी गई गाली सुनने के बाद उमर रियाज को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। सोशल मीडिया पर उमर रियाज के फैंस सिंबा नागपाल को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

शो के भीतर भी उमर रियाज ने बिग बॅास से यह मांग की है कि सिंबा नागपाल की इस हरकत पर एक्शन लिया जाना चाहिए। इस पूरे मामले पर उमर रियाज के भाई आसिम रियाज ने अपना रिएक्शन दिया है। आसिम रियाज ने ट्टीट करके लिखा है कि ये दिल दुखाता है। थोड़ा समय लगेगा। इसके लिए डेडीकेशन चाहिए होगा। इसके लिए इच्छाशक्ति की जरूरत होगी।

Simba nagpal,Umar riaz ,Himanshi Khurana,

तुम्हें सही फैसले लेने होंगे। तुम्हें समर्पण करना होगा। मैं वादा करता हूं कि जब तुम अपना लक्ष्य तक पहुंचोगे तो इसके मायने समझ आयेंगे। बिग बॅास 13 की कंटेस्टेंट और आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी उमर रियाज का सपोर्ट किया है। हिमांशी खुराना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि चाहे सपोर्ट करो या नहीं करो। यहां गलत सही लगता है सही गलत। कितना भी बोलो कुछ नहीं होने वाला। लेकिन किसी को बोली हुई बात हमेशा उसका पीछा करती है।

लेकिन हर साल यहां नियम बदल जाते हैं। आतंकवादी ये शब्द आप किसी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं? लेकिन फिर भी सिंबा ही सही होगा। आपको बता दें कि उमर रियाज के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सिंबा नागपाल और उमर रियाज के बीच हुई लड़ाई पर बिग बॅास 15 के होस्ट सलमान खान किसका पक्ष लेते हैं। यहां पढ़िए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने क्या पोस्ट लिखा है। इससे पहले भी आसिम रियाज ने उमर रियाज को चेहरे पर चोट लगने पर अपने भाई की तारीफ की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X