बिग बॉस 15: सिद्धांत चतुर्वेदी का फैन मोमेंट, सलमान खान को सामने देखकर नहीं रोक पाए आंसू- VIDEO

गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म की टीम बिग बॉस 15 के मंच पर शामिल हुई थी। जहां सलमान खान, रानी मुखर्जी के साथ सिद्धांत और शरवरी भी नजर आए। कलर्स टीवी द्वारा जारी किये प्रोमो में एक ओर जहां सलमान और रानी खूब मस्ती करते दिखाई दिये, वहीं स्टेज पर सलमान खान को सामने देखकर सिद्धार्थ बेहद इमोशनल हो गए।

बता दें, सिद्धांत लाखों करोड़ों लोगों की तरह सलमान खान ने बड़े फैन हैं और सुपरस्टार को सामने देखकर आंखों में आंसू रोक नहीं पाए। वीडियो में आप देंखेगे कि शो में सलमान को देखकर सिद्धांत चतुर्वेदी काफी नर्वस दिखाई दे रहे हैं।

siddhant-chaturvedi-gets-extremely-emotional-after-meeting-salman-khan

इस पर रानी मुखर्जी ने सिद्धांत को पूछा तुम इतना घबरा क्यों रहे हो? रानी की बात का जवाब देते हुए सिद्धांत सलमान खान को देखते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। सिद्धांत सिर्फ इतना कह पाते हैं- "मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, कैसे बताऊं. आंखों में पानी आ रहा है.." इस पर सलमान आगे बढ़कर सिद्धांत को गले लगा लेते हैं।

सलमान खान ने सिद्धांत सहित पूरी कास्ट को उनकी फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सलमान ने रानी के सामने सिद्धांत चतुर्वेदी के काम की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने इसका काम पहले देखा है.. ये बहुत अच्छा काम करता है.."

बता दें, यशराज बैनर तले बनी 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत, शरवरी और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X