बिग बॉस 15: शमिता शेट्टी करेंगी राकेश बापट से प्यार का इजहार, सामने आया वीडियो
बिग बॉस 15 में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इस वाइल्ड कार्ड एंट्री से शमिता शेट्टी पर ज्यादा असर असर पड़ने वाला है। दरअसल बिग बॉस के घर में बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट नेहा भसीन और राकेश बापट एंट्री करने वाले हैं। दिवाली के खास मौके पर राकेश और नेहा भसीन एंट्री करेंगे।
नेहा भसीन और राकेश बापत दोनों ही शमिता शेट्टी के बहुत अच्छे दोस्त हैं। शमिता शेट्टी और राकेश बापट तो बिग बॉस ओटीटी के दौरान काफी करीब भी आई लेकिन पहली बार नेशनल टीवी पर दोनों प्यार का इजहार करते नजर आए।

बिग बॉस 15 ट्विटर हैंडल से प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिवाली एपिसोड में दो नए वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है, ये दो नाम है नेहा भसीन और राकेश बापत। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि नेहा भसीन ने कैसे ग्लैमरस अवतार में एंट्री ली और घर में आते ही अपनी दोस्त शमिता शेट्टी को गले लगा लेती हैं।
वहीं राकेश बापत भी बिगजी की भूमिका में एंट्री लेते हैं और जैसे ही शमिता के सामने अपना चेहरा दिखाते हैं तो शमिता राकेश के गले लगकर लिपकर रोने लगती हैं। साथ ही राकेश शमिता को आई लव यू कहते हैं और इसके साथ ही शमिता भी अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए लव यू कह देती हैं।
शमिता और राकेश बिग बॉस ओटीटी के दौरान करीब आए थे। बिग बॉस ओटीटी के बाद भी दोनों डिनर डेट पर नजर आए थे। एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री बिग बॉस 15 में देखने को मिलने वाली हैं। देखिए बिग बॉस 15 का लेटेस्ट वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications