Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 के स्टेज पर दिखा सलमान खान का टाइगर 3 अवतार, देखिए वीडियो
बिग बॉस के नए सीजन बिग बॉस1 5 के प्रीमियर में महज एक दिन बचा है। ऐसे में बिग बॉस 15 से नया प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है जो शो को लेकर और उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान का टाइगर 3 अवतार भी देखने को मिला है और वह कुछ ऐसा ही डायलॉग भी बोलते नजर आ रहे हैं।
जंगल थीम से जुड़ा बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो इसी थीम को साफ साफ दिखा रहा है। जिसमें सलमान खान का लेटेस्ट लुक भी इस वीडियो को और भी उत्सुक बना रहा है। सलमान खान इस वीडियो में कहते हैं, बिग बॉस के जंगल का टाइगर। साथ ही एक गाना भी सुनाई दे रहा है और सलमान खान का डांस भी देखने को मिला है।

बता दें बिग बॉस 15 से पहले सलमान खान विदेश से टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे थे। वह टाइगर 3 का शूट पूरा करके समय से मुंबई लौट आए हैं और बिग बॉस 15 होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से सलमान खान बिग बॉस 15 में बिजी रहेंगे।
बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है। कई विवादित कंटेस्टेंट के साथ साथ कई हफ्तों तक चलने वाला ये शो एक बार फिर टीवी जगत में तहलका मचाने को तैयार है। वहीं बिग बॉस 15 के कुछ कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा भी हो चुका है।
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट
अब तक की जानकारी के मुताबिक प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, से लेकर तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अक्शा सिंह व डोनल बिष्ट समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे। वहीं आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ और निशा अय्यर भी शो का हिस्सा होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











