सलमान के बाद BIGG BOSS 15 के लिए रिया चक्रवर्ती को मिली तगड़ी फीस, शो में एंटी फाइनल !
बिग बॅास 15 का आगाज 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। कई नाम इस शो के लिए सामने आ चुके हैं। साथ ही कई ऐसे बिग स्टार्स के नाम हैं जिन्हें अभी तक पर्दे के पीछे रखा गया है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि रिया चक्रवर्ती को शो में लाने के लिए लाखों का प्रस्ताव दिया गया है।
हालांकि अभी ये रिपोर्ट तय नहीं है कि रिया चक्रवर्ती शो में आयेंगी या नहीं लेकिन यह सामने आ रहा है कि मेकर्स किसी भी कीमत पर रिया चक्रवर्ती को शो में लाना चाहते हैं इसके लिए रिया को मोटी फीस का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं जो इस तरफ इशारा दे रही हैं कि वो बिग बॅास 15 में एंट्री ले सकती हैं।

रिया को कुछ दिन पहले मुंबई के एक स्टूडियो में देखा गया। एक चैनल की खबर अनुसार इसी स्टूडियो में पहले बिग बॅास 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को भी देखा गया था। इसी के बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या रिया चक्रवर्ती की भी एंट्री शो में हो रही है?

रिया चक्रवर्ती में आने का फायदा
रिया चक्रवर्ती का शो में आना बिग बॅास 15 को लाइमलाइट में और लेकर आ जाएगा। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम खबर से लेकर टीवी चैनल तक और फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तक छाया रहा है। ऐसे में मेकर्स रिया चक्रवर्ती को लाकर बड़ी टीआरपी हासिल कर सकते हैं।

हर वीक रिया चक्रवर्ती को लाखों की फीस
बिग बॅास 15 के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खबर पोस्ट की गई है कि बिग बॅास 15 में एंट्री के लिए रिया चक्रवर्ती को एक वीक के लिए 35 लाख रुपए दिए गए हैं। सलमान खान के बाद किसी भी सेलिब्रेटी को बिग बॅास के लिए दिया गया ये सबसे बड़ा अमाउंट है। अगर रिया चक्रवर्ती शो में आकर 1 महीने से अधिक भी रह जाती हैं तो आराम से वह करोड़ों की कमाई कर लेंगी।

बिग बॅास 15 के यह हैं फाइनल कंटेस्टेंट
देखा जाए तो रिया चक्रवर्ती पर अभी भी ड्रग्स केस अभी भी जारी है। ऐसे में उनका आना केवल चर्चा भर हो सकता है। वहीं बिग बॅास 15 के लिए जो नाम फाइनल हैं वो हैं- निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करनकुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश का नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications