Bigg Boss 15: अफसाना खान के सपोर्ट में बोलीं रश्मि देसाई- लोग जज करते हैं, उसे सम्मान देना चाहिए

बिग बॅास 15 में इस वीक एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आया जहां पर वीआईपी का सदस्य नहीं बनने के बाद अफसाना खान ने गलत तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया। अफसाना खान ने बिग बॅास 15 में काफी हंगामा किया और इसके बाद चाकू उठाकर खुद पर हमला करने की कोशिश की। यह सब देखने के बाद माहौल बिगड़ने पर बिग बॅास ने अफसाना खान को कन्फेशन रुम में बुलाया और यह बताया कि इस घर में भी सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है।

बिग बॅास ने सभी घरवालों के सामने यह फैसला सुनाया कि अफसाना खान को शो से बाहर निकाला जाता है। हालांकि अफसाना खान ने बिग बॅास का फैसला नहीं माना और उन्होंने यह कहा कि वो इस घर से तभी जायेंगी जब शमिता या फिर राजीव को भी शो से बाहर निकाला जाएगा।हालात इतने बिगड़ गए कि बिग बॅास ने क्रू के लोगों को बुलाकर अफसाना खान को घर से बाहर ले जाने की कोशिश की।

Rashami Desai,Afsana Khan

बिग बॅास 15 में अफसाना खान के इस तरह शो से बाहर निकलने पर रश्मि देसाई ने अपना पक्ष रखा है और अफसाना के लिए अपनी हमदर्दी दिखाई है। रश्मि देसाई ने अपने इस ट्टीट में लिखा है कि यह ज्यादा दुख की बात है कि इतनी अच्छी प्रतिभा और कोई नहीं जानता कि वह किस हालात से गुजर रही हैं।

अंदर बाहर लोग केवल जज करते हैं किसलिए? रश्मि देसाई ने आगे बोला कि हम सभी अपनी और दूसरों की गलतियों से सीखते हैं। कोई दूध का धुला नहीं है। अफसाना को उनकी जगह और सम्मान देना चाहिए। हर घर में बरतन बजता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी शो में शमिता के साथ हुई लड़ाई पर अफसाना को पैनिक अटैक आया था और इस बार वीआईपी बनने के टास्क के दौरान शमिता ने राजीव से यह कहा था कि उन्हें अफसाना का रास्ता रोकना होगा। जिसके बाद अफसाना भड़क गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X