Bigg Boss 15 में रश्मि देसाई को देख अरहान खान का खुलासा- लिव इन में रह चुके हैं उसने झूठ बोला

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 13 के बाद बिग बॅास 15 में एक बार फिर से रश्मि देसाई दमदार गेम खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर रश्मि देसाई बिग बॅास 15 में फिनाले की तरफ बढ़ रही हैं। लेकिन शो के बाहर अरहान खान ने रश्मि और उनके रिश्ते को लेकर बात की है। याद दिला दें कि बिग बॅास 13 में रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ता सामने आया।

इसी शो के दौरान रश्मि देसाई को अरहान खान की सच्चाई भी पता चली थी। रश्मि देसाई का समर्थन सलमान खान ने किया था। साथ ही रश्मि देसाई अपने परिवार मां के करीब भी आयी थीं। शो से बाहर आने के बाद रश्मि देसाई के सामने यह जानकारी आयी कि अरहान खान ने उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया है।

rashami desai

रश्मि देसाई ने अरहान खान के साथ ब्रेकअप कर लिया। हाल ही में ई टाइम्स से बात करते हुए अरहान खान ने खुलासा किया है कि रश्मि देसाई को पहले से ही उनकी शादी और बच्चों के बारे में पता था।

अरहान ने रश्मि के लिए दिया बयान

अरहान ने रश्मि के लिए दिया बयान

अरहान ने इस बातचीत में कहा कि बाकी लोग अतीत से बाहर नहीं आ पाए हैं। मैं अपने अतीत से आगे बढ़ चुका हूं। शायद रेटिंग के लिए इस बारे में बात हुई थी। मेरा परिवार भी यह शो देख रहा है और इस मामले को बार-बार सामने लेकर आना अच्छी बात नहीं है। चाबियों और मुझे क्यों याद किया जा रहा है।

रश्मि देसाई के साथ लिव इन

रश्मि देसाई के साथ लिव इन

रश्मि देसाई और मैं एक साथ डेढ़ साल तक लिव इन में रहे थे। अरहान खान ने यह भी कहा कि बिग बॅास से बाहर आने के बाद मैंने रश्मि देसाई से बात करने की कोशिश की थी। उसने मुझसे कभी मुलाकात नहीं की। रश्मि देसाई को पता था कि मैं उससे बिग बॅास के घर में जो बर्ताव हुआ उस पर बात करूंगा।

रश्मि देसाई ने मुझे गलत दिखाया

रश्मि देसाई ने मुझे गलत दिखाया

रश्मि देसाई अपनी इमेज को गलत नहीं दिखाना चाहती थी। रश्मि देसाई को पहले से मेरी शादी और बच्चे के बारे में पता था लेकिन उसने नेशनल टीवी पर झूठ बोला। मुझे दुख और अफसोस है कि उस समय मैं लोगों को नहीं बता पाया कि रश्मि देसाई को शादी और बच्चों के बारे में पता है।

रश्मि ने बोला अरहान ने दिया धोखा

रश्मि ने बोला अरहान ने दिया धोखा

रश्मि ने साल 2020 में अरहान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अरहान ने मेरा पैसा अपने अकाउंट में क्यों ट्रांसफर किया? अरहान ने 15 लाख के अलावा भी पैसा लिया है। रश्मि देसाई ने कहा था कि अरहान ने उन्हें धोखा दिया है। अरहान के साथ रश्मि देसाई ने अपना रिश्ता बिग बॅास 13 से बाहर आने के बाद खत्म कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X