Bigg Boss 15 : राकेश बापट का उड़ा मजाक एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा का भड़का गुस्सा
बिग बॅास 15 में तबीयत ठीक होने के बाद राकेश बापट शो से बाहर हैं। लेकिन इस बीच शो में ना रहने के बाद भी विशाल कोटियान ने राकेश बापट का मजाक उड़ाया है। इस पर राकेश बापट की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने कड़ी फटकार लगाई है। रिद्धि डोगरा ने बिग बॅास 15 का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है।
इसे पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। इस वीडियो में विशाल कोटियान शो ने शो के कंटेस्टेंट के साथ राकेश के शो में आने और शमिता शेट्टी के साथ उनके रिश्ते को लेकर कमेंट किया है। इस वीडियो में विशाल कोटियान के साथ करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज दिखाई दे रहे हैं।

विशाल कोटियान इस वीडियो में बोल रहे हैं कि राकेश ने बड़ा हाथ मारा है। उसने शिल्पा शेट्टी की बहन को पटा लिया है। इसकी वजह से ही वह शो में आता-जाता रहता है। उसका मामला सेट है बॅास। रिद्धि डोगरा ने इस वीडियो को ट्टीट करते हुए बोला है कि ऐसे लोग भी है जो लोगों को पीठ पीछे उनका मजाक उड़ाते हैं।
बाद में उसे मजाक कह देते हैं। दर्शकों क्या आप इस तरह से मजाक उड़वाना पसंद करेंगे? अगर नहीं तो ऐसे लोगों को जल्द ही बाहर करवाइए। इस पोस्ट पर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही राकेश बापट के शो में फिर से वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॅास 15 में राकेश बापट ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की।


Click it and Unblock the Notifications











