Bigg Boss 15 से बाहर आकर राखी सावंत के पति रितेश ने तोड़ी चुप्पी- मुझे 2 बार छोड़कर भागी हैं

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 15 में रविवार को शो से बाहर हो गए हैं राखी सावंत के पति रितेश। शो में रहने के दौरान रितेश को लेकर उनकी पहली पत्नी सामने आयीं। रितेश की पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट हुई है। बेल्ट से मारा गया उन्हें। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने भी वीकेंड के वार के दौरान राखी सावंत के साथ गलत तरीके से बर्ताव करने को लेकर रितेश की जमकर क्लास लगाई।

सलमान खान इशारे में रितेश को यह भी कहा कि वह इस तरह की मारपीट कर चुके हैं। शो से बाहर आने के बाद मीडिया के सामने रितेश ने अपनी सफाई पेश की है। रितेश ने शो से बाहर आने के बाद अपनी पहली पत्नी के आरोपों पर अपना पक्ष रखा हुआ है। रितेश ने एक चैनल से बातचीत में खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत ठहराया है।

Rakhi sawant

रितेश ने अपनी सफाई में बोला है कि अगर मैंने उनको मारा है तो वह क्यों मेरे साथ साल 2014 से लेकर साल 2017 तक रही हैं। उनका घर बिहार में हैं। फिर वो दिल्ली में क्यों और किसके साथ रहती हैं? रितेश ने पहली पत्नी के आरोपों पर बोला कि वो खुद मुझे दो बार छोड़कर भाग चुकी है।

मैं इतने समय तक इस वजह से चुप रहा हूं क्योंकि मैं अपने बच्चे का भविष्य खराब नहीं करना चाहता था। मेरे पास सबूत है कि उसने मुझे कितनी धमकी दी हैं। मेरे बिग बॅास के घर में रहने के दौरान वो सामने आयी है। वो बहती गंगा में हाथ धो रही है। क्योंकि उसे ऐसा लगता होगा कि अब मुझे भी साथ में लोकप्रिय होना चाहिए।

आपको बता दें कि रितेश की पहली पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनकी पिटाई कमरे में बंद करके होती थी। वह घर से भागकर अस्पताल गईं और वहां से अपने माता-पिता के पास चली गई थीं। यहां तक कि रितेश ने उनसे काफी दहेज की भी मांग की थी। चेन्नई में रितेश ने अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X