बिग बॉस 15: क्या तलाक लेंगे राखी सावंत और पति रितेश? ऐसी है चर्चा
ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस 15 में पति रितेश के साथ नजर आ रही हैं। सीक्रेट शादी करने के बाद पहली बार राखी सावंत ने पति को दुनिया से मिलवाया। लेकिन राखी और उनके पति को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स भी सामने आ रहे हैं। अब जो रिपोर्ट सामने आई है वह चौंकाने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि राखी सावंत बिग बॉस 15 के आने वाले एपिसोड में रितेश संग अपनी शादी तोड़ देंगी। नोकझोंक के बाद राखी सावंत रितेश संग अलग होने का फैसला ले सकती हैं। इन खबरों को महज अफवाहों के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ टीआरपी के चलते कहा जा रहा है।

राखी सावंत के पति को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं और विवाद भी देखने को मिल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स ने तो ये भी कहा कि राखी सावंत के पति रितेश महज टीवी के लिए हैं बतौर किराए पर राखी उन्हें शो में लेकर आई हैं। हालांकि इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही फिल्मीबीट ऐसी अफवाहों को बढ़ावा देता है।
राखी सावंत कई बार बिग बॉस के सीजन में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह बिग बॉस 15 में अपने टेलेंट से फैंस को एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। दर्शकों को राखी का डांस हो या बोली सबकुछ काफी पसंद आता है।
हालिया एपिसोड में राखी सावंत ने प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट किया। राखी ने जमकर प्रतीक की तारीफ की साथ ही ये कह डाला कि प्रतीक बिग बॉस ट्रॉफी के हकदार है वह अपनी ट्रॉफी भी प्रतीक को दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











