Bigg Boss 15: शादी के 2 साल बाद राखी सावंत ने दिखाया पति रितेश का चेहरा, तस्वीरें VIDEO लीक
बिग बॅास 15 में राखी सावंत ने रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री ले ली है। बिग बॅास 15 के शुक्रवार के एपिसोड में इसका टेलीकास्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि जैसा कि राखी सावंत का प्रोमो सामने आया था कि वह बिग बॅास 15 में इस बार अकेले नहीं बल्कि अपने पति रितेश के साथ जाने वाली हैं। ऐसा हो चुका है। यहां तक कि राखी सावंत के फैंस ने रितेश की फोटो भी वायरल कर दी है।
वो भी बिग बॅास 15 के घर से। बिग बॅास 15 के लाइव फुटेज से राखी सावंत के पति रितेश की तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ दिखाई दे रही हैं। 2 साल पहले जब राखी सावंत ने शादी की थी तो लोगों का कहना था कि यह केवल खबर का हिस्सा बनने के लिए राखी सावंत का पब्लिसिटी स्टंट है।

इसे लेकर कई बार राखी सावंत पर सवाल भी उठाया गया कि वह नकली पति का ड्रामा कर रही हैं। बिग बॅास 14 में भी राखी सावंत ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी और एक नहीं बल्कि कई बार शो में अपने पति के आने का जिक्र किया था। ऐसा मालूम होता है कि राखी सावंत ने अपनी फर्जी शादी को सच बता दिया है। बिग बॅास 15 के लाइव फीड में बाकी सभी कंटेस्टेंट के बीच एक शख्स दिखाई दे रहा है, इसे ही राखी सावंत का पति माना जा रहा है।
बिग बॅास 15 के कई फैंस क्लब ने राखी के पति रितेश के स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल कर दिए हैं। वैसे शो में रितेश की एंट्री भी काफी ड्रामा के साथ हुई है जहां पर राखी ने आरती की थाली के साथ रितेश का स्वागत किया। रितेश ने बिग बॅास 15 के घर में सेहरा बांधकर एंट्री ली है। राखी सावंत अपने पति रितेश का बिग बॅास 15 के घर में स्वागत करती हैं और कैमरे के सामने अपने पति रितेश का चेहरा भी दिखाती हैं। द खबरी ने यह तस्वीर पोस्ट की है।
राखी और रितेश ने घर में एक बेड भी साथ में शेयर किया है। फिलहाल जब तक राखी सावंत इस शो में हैं, उनके पति इस शो का हिस्सा रहेंगे। अब पति के साथ राखी इस गेम को खेलती हैं या फिर कुछ दिन मेहमान बनने के बाद रितेश फिर से बिग बॅास 15 के घर से बाहर आ जायेंगे,यह देखना दिलचस्प होगा।
देखिए वीडियो घर में राखी का जन्मदिन मनाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











