Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश की पत्नी का खुलासा- मुझे 4 घंटे बेल्ट से मारा, शादी की फोटो VIRAL

By Filmibeat Desk

बिग बॅास 15 में राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ एंट्री कर चुकी हैं। बिग बॅास 14 के दौरान और कई बार राखी सावंत अपने पति रितेश की पहली पत्नी के नाम का जिक्र कर चुकी हैं। राखी सावंत ने यह भी कहा था कि उनके पति निजी वजह से दुनिया के सामने नहीं आना चाहते हैं। फिलहाल अब रितेश की पहली पत्नी की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं।

इस तस्वीर में रितेश भी अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। हाल ही में यह भी रिपोर्ट सामने आयी थी कि राखी सावंत के पति बिग बॅास 15 के कैमरामैन हैं। जिस तरह से शो में राखी सावंत और रितेश के बीच का रिश्ता दिख रहा है, ऐसा लग रहा है कि दोनों हकीकत में पति-पत्नी हैं।

Rakhi Sawant

लेकिन अब ट्विटर पर रितेश की उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं। जहां पर शादी की तस्वीर में भी रितेश भी दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश की पहली पत्नी स्ग्निधा प्रिया ने इस पर खुलकर बात की है। स्ग्निधा प्रिया ने रितेश पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

रितेश ने की बेल्ट से मारपीट

रितेश ने की बेल्ट से मारपीट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश के साथ उनकी शादी साल 2014 में बिहार में हुई थी। एक साल बाद उनका बेटा पैदा हुआ था। हालांकि शादी चल नहीं पाई। साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। रितेश की पत्नी ने यह आरोप भी लगाया है कि उनके साथ मारपीट भी की गई है। महिला ने बताया है कि रितेश ने उन्हें कमरे में बंद कर लगातार 4 घंटे तक बेल्ट से पीटा है।

मारपीट के बाद भागकर बिहार आ गईं

मारपीट के बाद भागकर बिहार आ गईं

रितेश की पहली पत्नी ने यह भी बताया कि उनके साथ मारपीट तब हुई थी, जब उनके सास-ससुर घर पर आए थे। इस घटना के वह भागकर बिहार आ गई थी। और रितेश से अलग रहने लगी हैं। याद दिला दें कि बीते दिन यह भी खबर आयी थी कि राखी सावंत बिग बॅास 15 के घर में ही रितेश के साथ अपने रिश्ते पर कोई ना कोई खुलासा जरूर कर सकती हैं।

बिग बॅास में खुलेगा राखी सावंत के निजी जिंदगी का राज

बिग बॅास में खुलेगा राखी सावंत के निजी जिंदगी का राज

यहां तक कि कई बार राखी सावंत शो में यह भी कहती हुई दिख चुकी हैं कि रितेश की निजी जिंदगी के कई राज ऐसे हैं जो कि सामने आना बाकी है। राखी सावंत ने निशांत भट्ट से इस संबंध में बात की थी और एक इशारा दिया था। मुमकिन है कि आने वाले एपिसोड में राखी सावंत शो में अपने पति रितेश के निजी जिंदगी को लेकर झगड़ा भी करते हुए दिखाई दे सकती हैं। राखी सावंत बिग बॅास 15 की पहली फाइनल कंटेस्टेंट भी बन चुकी हैं।

रितेश ने मांगा था 30 लाख दहेज

रितेश ने मांगा था 30 लाख दहेज

रितेश की पत्नी ने यह भी बताया है कि उनका यूके अमेरिका में कोई बिजनेस नहीं है। शादी के समय मेरे पिता से 30 लाख दहेज मांग लिया था। यह राखी के पीछे सिर्फ पैसे और शोहरत के लिए हैं। इसका एक ही मकसद है पैसा कमाना। पिटाई के बाद जब अस्पताल में मेरे टांके लग रहे थे तो मैं काफी डरी हुई थी। मैंने नर्स को बोला था कि मुझे एयरपोर्ट भेज दो। रितेश की पहली पत्नी ने बोला है कि अगर बिग बॅास 15 में बुलाया गया तो वह जरूर जाएंगी। राखी और रितेश का सामना भी करेंगी। मेरे पास पिटाई की तस्वीरें भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X