..................... Bigg Boss 15 promo video: salman khan took strong classes from karan kundra and shamita shetty | बिग बॉस 15 प्रोमो: सलमान खान ने लगाई वीकेंड पर शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा को फटकार, देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 15 प्रोमो: सलमान खान ने लगाई वीकेंड पर शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा को फटकार, देखिए वीडियो

सलमान खान हर वीकेंड बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं और पूरे हफ्ते हुए ऊंच नीच का हिसाब देते है। साथ साथ गेस्ट भी आते हैं और कई टास्क के जरिए नई नोकझोंक देखने को मिलती है। हाल में ही वीआईपी कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली और इसके बाद शो कई उतार चढ़ाव देखने को मिले।

बिग बॉस 15 के इस हफ्ते देबोलीना भट्टाचार्या, शमिता शेट्टी के बीच धमाकेदार लड़ाई हुई तो दूसरी तरफ तलवार बनाने वाले टास्क में प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा के बीच भी भंयकर लड़ाई हुई।

Bigg Boss 15

इन्हीं दोनों लड़ाई को लेकर सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। सबसे ज्यादा फटकार शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा को पड़ी। करण कुंद्रा ने एक बार फिर प्रतीक से धक्कामुक्का करते हुए लात मारी, जिसे लेकर सलमान खान ने करण कुंद्रा को फटकार लगाई और कहा कि अगर अगर हिम्मत है तो उन्हें पटक कर दिखाए।

बिग बॉस 15 के प्रोमो वीडियो में सलमान करण कुंद्रा को डांटते हुए कहते हैं कि जब करण के पास कहने को कुछ नहीं होता तो वह हाथ पैर चलाने लगते हैं। वहीं शमिता शेट्टी पर भी सलमान खान गुस्सा होते हैं।

सलमान खान ने शमिता को कहा कि किसी के कुछ कहने पर वह हो नहीं जाता। इसीलिए उन्हें इतना रिएक्ट नहीं करना चाहिए। लानत है। सलमान खान की डांट सुन शमिता शेट्टी रोने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X