Bigg Boss 15 Promo: प्रतीक सहजपाल ने बाथरूम के बाहर की ऐसी हरकत, घर में बड़ा बवाल

बिग बॅास 15 में वीकेंड का वार से पहले भी शो में काफी धमाका हुआ है। वहीं बिग बॅास 15 का एपिसोड एक बार फिर से प्रतीक सहजपाल की नई हरकत के कारण हाईलाइट हो गया है। बिग बॅास 15 में मैप बनाने के दौरान जंगल के लोग फिर से बाहर के बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर पाएं।

इस वजह से प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट प्लानिंग करके जंगल के लोगों के बाथरूम के साथ बाहर से छेड़खानी कर देते हैं। अंदर विधि पंड्या नहा रही होती हैं। विधि पंड्या के बाहर निकलने के बाद जब वह यह बात सभी को बताती हैं तो घर के सभी लोग प्रतीक सहजपाल को इस तरह की हरकत नहीं करने के लिए समझाते हैं।

Pratik sehajpal

दूसरी तरफ बिग बॅास 15 में वीकेंड का वार से पहले निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी में से कोई एक घर का कप्तान बनेगा और ये फैसला करने का काम जंगल के लोगों को एक टास्क से करना होगा। बिग बॅास 15 वूट लाइव फुटेज के अनुसार प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट बाथरूम के साथ की गई हरकत पर अपनी सफाई देते हैं।

इसके बाद निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल इसके लिए विधि पंड्या से माफी भी मांग लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ जहां निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को गेम से हटाने के लिए सभी जंगल के लोग मिलकर यह फैसला लेते हैं कि घर का अगला कप्तान कोई और नहीं बल्कि शमिता शेट्टी बनेंगी।

बता दें कि शमिता शेट्टी ने प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट से नाराज होकर अब अपना गेम पूरी तरह से बदल लिया है। शमिता शेट्टी जंगल के लोगों के साथ अपना खेल आगे बनाने की प्लानिंग कर रही हैं।गौरतलब है कि शनिवार को वीकेंड का वार में सलमान खान क्या क्लास लगाते हैं और किसे समझाते हैं ये देखना दिलचस्प होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X