Bigg Boss 15: निशांत भट्ट को कमजोर करने के लिए करण कुंद्रा ने लगाई प्रतीक- शमिता के बीच आग VIDEO
बिग बॅास 15 में करण कुंद्रा अपने इशारे पर सभी को नचा रहे हैं। करण कुंद्रा ने माइंड गेम खेलकर मुख्य घर में रहने वाले प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी को निशाना बनाया। जिसके बाद प्रतीक सहजपाल ने गुस्से में आकर फिर से बाकी के घरवालों के सामान के साथ खींचतान शुरू की तो वहीं प्रतीक सहजपाल की हरकत से परेशान होकर शमिता शेट्टी ने गुस्से में घर में आने का मैप करण कुंद्रा के हाथ में दे दिया।
करण कुंद्रा ने आकर धमकी दी कि अगर उन्हें मैप नहीं मिला तो वो प्रतीक के साथ निशांत और शमिता का भी सामान कब्जे में कर लेंगे।ये सुनने के बाद शमिता ने अपने सामान को बचाने के लिए बिना निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल से बात किए बिना घर का मैप दे दिया। बिग बॅास 15 लाइव फुटेज में ये साफ दिखाया गया है कि निशांत भट्ट के माइंड गेम को खराब करने के लिए करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के गुस्सा होने वाली कमजोरी का फायदा उठाया।

बिग बॅास 15 के लाइव फुटेज के अनुसार निशांत भट्ट का गेम खराब करने के लिए करण कुंद्रा ने बड़े घर में रहने वाले टीम के दो लोग यानी कि शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल को आपस में ही लड़ाई करवाने की कोशिश में सफल हो रहे हैं। निशांत भट्ट को कई बार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपनी तरफ लेने की कोशिश की।
लेकिन निशांत भट्ट ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए उनकी कोशिश नाकामयाब कर दी। दूसरी तरफ करण कुंद्रा सभी जंगल वालों के साथ मिलकर ये प्लानिंग कर रहे हैं कि प्रतीक सहजपाल को बार-बार गुस्सा दिलाने का काम जारी रखना होगा। ताकि निशांत भट्ट का आधा समय केवल प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी को समझाने में चला जाए। बिग बॅास 15 में इस वक्त करण कुंद्रा एक तरफ जहां प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी के पीठ पीछे बुराई कर रहे हैं।
वहीं मुंह के सामने वह तीनों के साथ ही अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॅास 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जहां ये साफ दिख रहा है कि कैसे निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच आग लगाने का काम करण कुंद्रा कर रहे हैं। बिग बॅास 15 में करण कुंद्रा गेम खेलने के लिए कुछ भी करने वाला तरीका यानी कि 'तोड़ो और राज करो' अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अगर बिग बॅास 15 के ऐसे कंटेस्टेंट की बात की जाए जो दिल और दिमाग दोनों से खेल रहे हैं वो हैं - निशांत भट्ट, जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज। प्रतीक सहजपाल का गेम उनके गुस्से के कारण कमजोर बनता हुआ नजर आ रहा है। बाकी के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा के हाथ की कठपुतली बनते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











