..................... Bigg Boss 15:out Jay bhanushali meet wife mahhi vij after long time here is emotional video | बिग बॉस 15: कई हफ्तों के बाद पत्नी माही से मिले जय भानुशाली, सामने आया रोमांटिक वीडियो - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 15: कई हफ्तों के बाद पत्नी माही से मिले जय भानुशाली, सामने आया रोमांटिक वीडियो

बिग बॉस 15 इन दिनों एकदम अलग पड़ाव पर चल रहा है। जहां पिछले हफ्ते बड़ा फेरबदल देखने को मिला। बिग बॉस कंटेस्टेंट जय भानुशाली, सिंबा और विशाल कौटियन बाहर हो गए। जय भानुशाली और विशाल के घर से बेघर होने पर कुछ फैंस को तगड़ा झटका लगा तो जय भानुशाली के फैंस ने तो टीवी एक्टर और होस्ट को जमकर सपोर्ट किया।

खैर अब जय भानुशाली बिग बॉस से आउट होने के बाद कई हफ्ते के बाद अपने घर पहुंचे। जहां पत्नी माही विज घर के बाहर ही उनका इंतजार करती नजर आई तो तुंरत जय ने दौड़कर पत्नी को गले लगा लिया। इस इमोशनल और रोमांटिक कर देने वाले वीडियो को जय की पत्नी माही ने शेयर किया।

Jay bhanushali

माही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि मैंने आखिरकार उन्हें देखा, स्ट्रॉन्गर और मजबूत जय भानुशाली। इस वीडियो को कई फैंस ने पसंद किया और कमेंट्स में दिल बनाकर भेजा। वाक्यी ये वीडियो बेहद रोमांटिक कर देनी वाली है।

जय भानुशाली को बिग बॉस की फाइनलिस्ट की दौड़ में लगातार माना जा रहा था लेकिन कुछ कारणों की वजह से जय घर से बेघर हो गए। लेकिन फैंस जय के खेल से काफी खुश हैं जिन्होंने कई हफ्ते घर में बिताए लेकिन अपनी सीमा के पार नहीं गए।

फिलहाल टॉप 5 की रेस में शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी, निशांत भट्ट और प्रतीक शामिल हैं। वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री में रश्मि देसाई और देवोलीना समेत तीन कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X