Bigg Boss 15: देवोलीना के कारण क्या टूट जाएगी फिनाले से पहले निशांत भट्ट- प्रतीक की दोस्ती?

By Filmibeat Desk

टिकट टू फिनाले' पाने और खुद को नॅामिनेशन से बचाने के लिए बिग बॅास 15 का खेल दिलचस्प होता जा रहा है।जहां करण तेजस्वी और उमर की मदद से शमिता को निशाना बनाने की योजना बना रहा है, वहीं 'संचालक' राखी ने निशांत, प्रतीक और शमिता के साथ मिलकर गेम खेल रही हैं।

तेजस्वी राखी से टास्क में निष्पक्ष निर्णय लेने के लिए कहती हैं लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी अपनी योजनाएं हैं। टास्क कुल पांच राउंड में होता है, जिसमें प्रत्येक राउंड में दो प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा करते हैं। तेजस्वी एक दौर में शमिता के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। प्रोमो के अनुसार ऐसा लगता है कि शमिता का साथ राखी देती हैं और उन्हें जीता देती हैं।

Pratik sehajpal,nishant bhat,

प्रतीक देवोलीना को सुरक्षित रखने के लिए उत्सुक है और उसकी मदद करने के लिए अपने खास दोस्त निशांत के पास जाते हैं। हालांकि, निशांत ने उसे यह कहते हुए मना कर दिया कि वह उसकी मदद करने के लिए बाध्य नहीं है। दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई छिड़ जाती है। बता दें कि वीकेंड के वार के दौरान ही निशांत ने यह साफ कर दिया था कि वह देवोलीना के रास्ते में कांटे बिछा देंगे। प्रतीक और देवोलीना की बढ़ती हुई दोस्ती कहीं ना कहीं निशांत और प्रतीक का रिश्ता शो में मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

देवोलीना भी प्रतीक से यह कहते हुए नजर आती हैं कि मुझे नहीं पता कि आप इसे कैसे लेंगे ... हां, मैं आपकी ओर आकर्षित हो गई!" गौरतलब है कि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिनाले की रेस में देवोलीना को आगे करते हुए प्रतीक अपनी दोस्ती निशांत से खत्म कर लेंगे। या फिर निशांत के साथ खड़े रहेंगे। निशांत और प्रतीक की दोस्ती बिग बॅास 15 सीजन की हाईलाइट रही है। ऐसे में दोनों दोस्त आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे के साथ फिर खड़े होंगे, कौन जाएगा फिनाले में और कौन होगा इस वीक नॅामिनेशन में यह भी इस वीक साफ पता चल जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X