Bigg Boss 15: निशांत भट्ट- प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में मूस जट्टाना ने किया ट्वीट, बताई सच्चाई !
बिग बॅास 15 के शुक्रवार के एपिसोड में बाथरूम का लॅाक तोड़ने और इसकी प्लानिंग करके को लेकर प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट पर सभी घरवालों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। बिग बॅास 15 के एपिसोड अनुसार प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट गार्डन एरिया में बने वॅाशरूम का लॅाक तोड़ते हैं ताकि मुख्य घर में आने वाले मैप को करण कुंद्रा की टीम वॅाशरूम में छिपाकर लॅाक नहीं कर पाए।
लेकिन होता ये है कि विधी पंड्या जिस वक्त अंदर से नहा रही थीं, तभी प्रतीक सहजपाल ने वॅाशरूम का लॅाक तोड़ दिया। इसे लेकर पहले विधि पांड्या ने प्रतीक सहजपाल से जाकर बात की और उन्हें बताया कि वो उस वक्त अंदर नहा रही थीं, प्रतीक सहजपाल ने उनसे माफी मांगी। साथ ही यह भी कहा कि सभी मिलकर उनकी नियत के खराब होने का आरोप लगा रहे हैं।

विधि पंड्या ने कहा कि बात लड़का- लड़की का नहीं है। बिग बॅास 15 के लाइव टेलीकास्ट के दौरान देखा गया कि इस मामले को लेकर निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ने लोगों को अपनी सफाई दी और साथ ही ऐसा करने के लिए माफी भी मांग ली। हालांकि शुक्रवार को एपिसोड खत्म होने के बाद निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को काफी ट्रोल किया गया।
ऐसे में बिग बॅास ओटीटी की लोकप्रिय कंटेस्टेंट मूस जट्टाना ने ट्टिटर पर एक पोस्ट शेयर किया। मूस जट्टाना ने लिखा कि विधी पंड्या ने खुद कहा कि यह एक पुरुष महिला की बात नहीं है। लेकिन बाद में ऐसा बर्ताव किया कि जैसे यह था, किसी की भी कहानी एक दूसरे से मिलती नहीं है। यह एक बेवकूफी भरी लड़ाई थी।मूस जट्टाना ने एक पोस्ट ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए यह भी लिखा है कि प्रतीक के माफी मांगने के बाद भी इस मामले को बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि नए प्रोमो के अनुसार इसी मामले को लेकर वीकेंड का वार के लिए सलमान खान, प्रतीक सहजपाल को फटकार लगाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











