Bigg Boss 15: मायशा- ईशान के प्यार ने की सारी हदें पार, नॉमिनेशन टास्क में बवाल
बिग बॅास 15 के पहले वीक में घर के भीतर शुरू हो चुका है हाई स्पीड में रोमांस। बिग बॅास 15 में प्रोमो अनुसार माइशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच रोमांस आज के एपिसोड में अपनी सीमा पार करते हुए नजर आयेंगे। दोनों के बीच के रोमांस को आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा।
इसके साथ तेजस्वी प्रकाश की बिग बॅास के साथ मस्ती भी आज के एपिसोड की हाईलाइट रहेगी। बिग बॅास 15 में नियम के अनुसार हमेशा से ही घर के जंगल वाले एरिया में रहने वाले कंटेस्टेंट ही हर वीक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होंगे। इस वीक घर से बेघर होने के लिए सभी कंटेस्टेंट जोड़ी में आकर नॉमिनेशन करने वाले हैं।

ऐसे में घर में एक दूसरे के बीच की कलह देखने को मिलेगी। जहां पर जय भानुशाली, उमर रियाज, विशाल कोटियान और अफसाना खान के बीच एक दूसरे को लेकर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी। फिलहाल आज के एपिसोड में ही ये साफ हो जाएगा कि इस वीक घर से बेघर होने के लिए कौन सा कंटेस्टेंट नॉमिनेट होता है।
चलिए आपको दिखाते हैं इस वीक बिग बॅास 15 का नया प्रोमो जो कि नॉमिनेशन टास्क स्पेशल होने वाला है। नॅामिनेशन टास्क को लेकर उमर रियाज और ईशान सहगल के बीच माइशा को लेकर लड़ाई होते दिखाई देगी।जहां पर माइशा पर आरोप लगता है कि वो ईशान का गेम के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। इसके साथ इस वीक मुख्य घर में पहुंचने के लिए भी जंगल के लोगों को रास्ता बनाने का मौका मिलेगा। यहां देखिए सोमवार के एपिसोड के 3 प्रोमो।


Click it and Unblock the Notifications