जय भानुशाली की एंट्री से BIGG BOSS 15 के जंगल में महायुद्ध, सामने आया धमाकेदार VIDEO
सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो बिग बॅास 15 का आगाज 2 अक्टूबर को हो रहा है। शो में एंट्री के लिए सभी कंटेस्टेंट के नाम पहले से फाइनल हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिरी वक्त पर जिस कंटेस्टेंट का नाम शो में आने के लिए फाइनल हुआ है वो और कोई नहीं बल्कि टीवी होस्ट और लोकप्रिय एक्टर जय भानुशाली हैं।
जी हां, जंगल थीम के साथ पांच महीने के लिए घर में लॅाक होने के लिए जय भानुशाली जा रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास 13 के दौरान जय भानुशाली ने सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट घर के बाहर से किया था। वो बिग बॅास 13 के दौरान गेस्ट बनकर भी घर के भीतर गए थे।

इसके साथ जय भानुशाली कसौटी जिंदगी की, कयामत से कयामत तक टीवी शो के साथ रियलिटी शो झलक दिखला जा 2, कौन जीतेगा बॅालीवुड का टिकट, इस जंगल से मुझे बचाओ और खतरों के खिलाड़ी 7 जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। बॅालीवुड फिल्म हेट स्टोरी 2 और एक पहली लीला का भी जय भानुशाली हिस्सा रहे हैं।

करण कुंद्रा टीवी का बड़ा नाम
जय भानुशाली टीवी के लोकप्रिय होस्ट भी हैं जो कि अपनी कॅामेडी के लिए काफी लोकप्रिय हैं।टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार कई लोकप्रिय नाम से शो के भीतर जाने की चर्चा आखिरी समय तक हो रही है, ऐसे में शो लांच होने के दो दिन पहले ही जय भानुशाली के साथ बिग बॅास 15 के मेकर्स ने डील फाइनल की है। इसके साथ करण कुंद्रा भी शामिल हैं। जो कि टीवी का बड़ा नाम हैं।

ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट
गौरतलब है कि इस बार करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल,उमर रियाज, ईशान सहगल,विशाल कोतिया, तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, अफसाना खान, साहिल श्रॅाफ के साथ बिग बॅास ओटीटी के लोकप्रिय टॅाप कंटेस्टेटंट निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी भी शो का हिस्सा बन रहे हैं।

बिग बॅास 15 में कई सरप्राइज एंट्री
इस पूरी लिस्ट को देखने के बाद ऐसा लगता है कि बिग बॅास 15 में इस बार कई सारे चेहरे होंगे। कई सारी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी और साथ ही में जंगल में महायुद्ध भी होगा। फैंस को इस बार कई सारा मसाला शो से मिलने वाला है। आपको ये भी बता दें कि बिग बॅास 15 भी वूट पर 24 घंटे लाइव प्रसारित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











