Bigg Boss 15 ग्रैंड प्रीमियर में टाइगर सलमान का धमाका, खतरनाक जंगल, कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट
सलमान खान के शो बिग बॅास 15 का ग्रैंड प्रीमियर 2 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर रात 9.30 बजे होगा। इसके साथ Voot पर भी बिग बॅास 15 को 24 घंटे लाइव देख सकते हैं। बिग बॅास 15 इस बार जंगल थीम लेकर आ रहा है। जहां पर सभी सेलेब्स को जंगल में रहना होगा। जंगल का पूरा सेट बनाया गया है।
जहां पर जंगल जैसा घर बिग बॅास 15 के लिए बनाया गया है। सलमान खान टाइगर बनकर इस घर को दिखाते हुए शो के प्रीमियर एपिसोड में नजर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्रैंड प्रीमियर के एपिसोड में रणवीर सिंह भी बतौर गेस्ट अपने डेब्यू शो द बिग पिक्चर का प्रमोशन करने आयेंगे।

इसी के साथ टीवी और बिग बॅास की दुनिया के कई पुराने चेहरे भी बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। आसिम रियाज अपने भाई उमर रियाज के साथ दिखाई देंगे। वहीं बताया जा रहा है कि करिश्मा तन्ना, रुबीना दिलैक, राखी सावंत, गौहर खान, श्वेता तिवारी और निक्की तंबोली भी बिग बॅास 15 के ग्रैंड प्रीमियर का हिस्सा बनेंगी।

स्टेज पर से ही गेम की शुरुआत , रिया चक्रवर्ती ने आने से किया इंकार
इस बार कंटेस्टेंट के लिए स्टेज पर से ही गेम की शुरुआत हो जाएगी और सभी को टीम में डाला जाएगा। इसी के साथ सभी को कम खाने और सोने के सामान के साथ समझौता भी करना होगा।बिग बॅास 15 में रिया चक्रवर्ती के आने की खबर सामने आ रही थी लेकिन मिली जानकारी अनुसार ड्रग केस जारी रहने के कारण रिया इस बार शो में नहीं आयेंगी। वहीं हर वीक लाखों की फीस का प्रस्ताव मिलने के बाद भी रिया चक्रवर्ती ने शो के लिए इंकार कर दिया है।

तेजस्वी प्रकाश,करण कुंद्रा और जय भानुशाली को मिली सबसे अधिक फीस
उनका फोकस फिल्म और वेब सीरीज पर है। ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि करण कुंद्रा और जय भानुशाली के साथ तेजस्वी प्रकाश बिगबॅास 15 सीजन के सबसे अधिक फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। हालांकि अभी तक इनकी फीस डिटेल सामने नहीं आयी है। तेजस्वी प्रकाश,करणकुंद्रा और जय भानुशाली हर वीक के लिए लाखों बटोर रहे हैं।

बिग बॅास 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॅास 15 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम जो सामने आ रहे हैं वो हैं-जय भानुशाली,करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल,उमर रियाज, ईशान सहगल,विशाल कोतिया, तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, अफसाना खान, साहिल श्रॅाफ के साथ बिग बॅास ओटीटी के लोकप्रिय टॅाप कंटेस्टेटंट निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी भी शो का हिस्सा बन रहे हैं।

बिग बॅास 15 यहां देखिए लाइव 24 घंटे और टीवी पर
इसके साथ कई बड़े सरप्राइज नाम भी फैंस के सामने आयेंगे जिसे अभी छिपा कर रखा गया है।बिग बॅास 15 को कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे और शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इसी के साथ बिग बॅास 15 को VOOT पर लाइव 24 घंटे देखा जा सकता है। जिस तरह बिग बॅास ओटीटी का प्रसारण 24 घंटे किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications