तेजस्वी प्रकाश बनीं बिग बॉस 15 की विजेता, जीते 40 लाख रूपये और एकता कपूर का नया शो

बिग बॉस 15 का ग्रांड फिनाले पूरा हो चुका है और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विजेता बन चुकी है। आखिरी में तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को बड़े वोटों की गिनती से पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ ही कलर्स के नए शो की हीरोइन भी तेजस्वी प्रकाश हैं। इस शो का नाम है नागिन 6 जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।

तेजस्वी के हिस्से आई है बिग बॉस की ईनाम राशि 40 लाख रूपये। तेजस्वी के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा, इस सीज़न तीसरे स्थान पर रहे। उनके शिष्य रह चुके प्रतीक सहजपाल ने करण को इस शो में पीछे छोड़ दिया और विजेता तेजस्वी के बाद शो के रनर अप रहे।

bigg-boss-15-grand-finale-tejasswi-prakash-wins-bigg-boss-15-40-lakh-cash-prize-beat-pratik-sehajpal

बिग बॉस 15 का ग्रांड फिनाले शुरू हो चुका सलमान खान की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ। लगभग 4 महीनों बाद इस सीज़न के विजेता के नाम की घोषणा होगी। शो की शुरूआत, सलमान खान के धमाकेदार डांस के साथ हुई है और आज के एपिसोड में शहनाज़ गिल और दीपिका पादुकोण तक सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती आईं।

शो की शुरूआत हुई पिछले कुछ सीज़न के पांच विजेताओं के साथ। श्वेता तिवारी, गौतम गुलाटी, रूबीना दिलैक, गौहर खान और उर्वशी ढोलकिया स्टेज पर आए।

स्टेज पर पुराने विजेताओं ने साफ किया कि वो घर के अंदर जाएंगे और एक प्रतियोगी को बाहर लेकर लौटेंगे। गौतम गुलाटी, उर्वशी, श्वेता, गौहर और रूबीना प्रतिभागियों को कुछ पैसों के बदले, शो छोड़ने का ऑफर दिया लेकिन उससे पहले, सभी ने स्टेज पर काफी ढेर सारी मस्ती की। ये रही ग्रांड फिनाले की सारी अपडेट।

पुराने और नए का मेल

पुराने और नए का मेल

पुराने विजेताओं को राखी सावंत ने इस सीज़न के प्रतिभागियों के साथ मिलकर चैलेंज किया और स्टेज पर मिलकर धमाके किए। जहां, राखी सावंत ने रूबीना दिलैक को अपने पिछले सीज़न की सौतन बनी सहेली बताते हुए उनके साथ डांस किया वहीं राजीव अदातिया गौहर खान के साथ डांस करते दिखाई दिए।

घर से बाहर हो चुकी हैं रश्मि

घर से बाहर हो चुकी हैं रश्मि

घर से फाईनल में बाहर हो चुकीं रश्मि देसाई, उर्वशी ढोलकिया के साथ सीरियल की विलेन बनने का चैलेंज लेती दिखाई दीं। वहीं दूसरी तरफ, राखी सावंत के पति रितेश, गौतम गुलाटी को चैलेंज देते हुए पोल डांस करते हुए दिखाई दिए।

बेटी को किया प्रमोट

बेटी को किया प्रमोट

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, इस सीज़न में अपना गाना प्रमोट करने आ चुकी हैं। सलमान खान के साथ मिलकर श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी बेटी पलक का गाना बिजली प्रमोट करते हुए दिखाई दीं। इसके अलावा, घर वालों ने बताया कि कौन पैसे लेकर शो छोड़ सकता है और सबने निशांत का नाम लिया।

बिजली ही बिजली

बिजली ही बिजली

इसके बाद विशाल कोटियन, ईशान सहगल, गौहर खान और आकासा भी बिजली पर डांस करते हुए दिखाई दिए। अब देखना है कि घर के अंदर क्या क्या होगा।

Finalists को मिला ऑफर

Finalists को मिला ऑफर

घर के अंदर पुराने विजेताओं ने आते ही सभी को ऑफर दिया कि शो जीतने वाली ईनाम राशि से 10 लाख रूपये लेकर कोई भी इस शो से बाहर हो सकता है। इसके लिए सभी को काउंटडाउन दिया गया। आखिरकार, जैसा कि सबने सोचा था, काउंटडाउन खत्म होते ही निशांत भट्ट ने बज़र दबा कर 10 लाख रूपये लेकर शो से बाहर निकलने का फैसला किया।

बिल्कुल सही फैसला

बिल्कुल सही फैसला

जहां घर में निशांत के दोस्त शमिता, करण और तेजस्वी उनके फैसले से हैरान दिखाई दिए वहीं प्रतीक ने बताया कि निशांत कह चुका था कि मौका मिलने पर वो पैसे लेकर निकल जाएगा। जब 10 लाख लेकर निशांत शो से बाहर निकले और स्टेज पर आए तो सलमान खान ने उनका स्वागत किया और उन्हें बताया कि उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है और वोटों की गिनती में वो नहीं जीत पाते।

पहुंची गहराईंयां की टीम

पहुंची गहराईंयां की टीम

बिग बॉस में अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची अमेज़ॉन प्राईम पर आने वाली फिल्म गहराईयां की स्टारकास्ट। शो में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर जहां सलमान खान के साथ काफी मस्ती की वहीं घर के अंदर जाकर टॉप 3 का भी अनाउंसमेंट किया। अनन्या पांडे ने प्रतीक को बताया कि वो उनके पसंदीदा प्रतिभागी थे।

163 दिन बाद बाहर

163 दिन बाद बाहर

बिग बॉस 15 में 121 दिन रहने से पहले, शमिता शेट्टी छह हफ्ता, बिग बॉस ओटीटी में भी रह चुकी थीं। 163 दिन तक दर्शकों को इंटरटेन करने के बाद अब शमिता शेट्टी घर से बाहर आ चुकी हैं। हालांकि, बाहर बैठे उनके साथियों को यकीन नही हो रहा था कि शमिता शो से बाहर हो गईं हैं। शमिता का कहना है कि यही उनकी जीत थी कि किसी को नहीं लग रहा था कि वो शो जीते बिना बाहर लौटेंगी।

मिल चुके हैं टॉप 3

मिल चुके हैं टॉप 3

बिग बॉस 15 को इस सीज़न के टॉप 3 प्रतिभागी मिल चुके हैं - प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश। प्रतीक का मानना है कि उन्हें लग रहा था कि वो और शमिता टॉप 3 में होंगे। अब देखना है कि इन तीनों में से कौन इस सीज़न को जीतेगा।

शहनाज़ गिल ने किया इमोशनल

शहनाज़ गिल ने किया इमोशनल

शो के आखिरी सेगमेंट में नज़र आईं शहनाज़ गिल जिन्होंने सलमान खान को इमोशनल कर दिया। शहनाज़ हमेशा की तरह मौज मस्ती करने की कोशिश करती नज़र आईं जिसे देखकर सलमान खान भी भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने शहनाज़ को गले से लगाया और उन्हें हौसला दिया कि उन्हें ज़िंदगी में आगे बढ़ना है, ढेर सारा काम करना है और सबका नाम रोशन करना है। शहनाज़ ने भी सलमान खान को वादा किया कि वो ऐसा ही करेंगी।

फैन्स हैं खुश

फैन्स हैं खुश

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस सीज़न 15 की विजेता बन चुकी हैं। उन्होंने कलर्स का नया शो नागिन 6 भी साईन कर लिया है और बाहर निकलते ही वो इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगी क्योंकि नागिन 6 अगले हफ्ते से ही कलर्स पर शुरू होने जा रहे हैं। फैन्स इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजस्वी को ये शो जीतने की बधाई दे रहे हैं। बिग बॉस 15 की विजेता बनने पर तेजस्वी प्रकाश को हमारी तरफ से बधाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X