Bigg Boss 15 Finale Day 1 Live- फिनाले की रेस से बार हुईं रश्मि देसाई, शमिता शेट्टी और तेजस्वी का झगड़ा जारी!
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले पहला दिन हाइलाइट्स- काफी समय से चर्चा में चल रहा रियालिटी शो बिग बॉस 15 अब अपने आखिरी पायदान पर है। इस वक्त इस शो के ग्रांड फिनाले की चर्चा है जिसकी शुरुआत आज हुई है। इस बार का ग्रांड फिनाले 2 हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 29 जनवरी को और 30 जनवरी इस शो के विजेता का ऐलान किया जाएगा। आज की हाइलाइट्स की बात करें तो रश्मि देसाई को जल्दी ही एलिमिनेट कर दिया गया है।
फाइनलिस्ट के रूप में करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल के साथ रविवार को एपिसोड सामने आएगा। कल यानि रविवार को काफी बड़े बड़े धमाके होंगे और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को एक विशेष श्रद्धांजलि में दी जाएगी।

इस दिन शहनाज़ गिल भी मंच पर प्रदर्शन करती दिखाई देंगी। कल देवोलीना भट्टाचार्जी भी नजर आएंगी और अपना परफॉर्मेंस देंगी। आज की बात करें तो आज काफी कुछ फैंस के लिए चौकाने वाला था।
सलमान खान ने कई बड़े झटके घरवालों को दिए हैँ। फिलहाल हम नजर डालते हैं शनिवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 15 के फिनाले के पहले दिन की हाइलाइट्स पर....

शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश की एक और फाइट
पूरे सीजन में ऐसा कई बार देखा गया है कि तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी की लड़ाई हुई है। ऐसा आज भी देखने को मिला था। तेजस्वी ने इस दौरान ये क्लियर करने की कोशिश की थी कि, शमिता को उन्होने मौसी नहीं कहा है, उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। हालांकि दोनों में फिर से झगड़ा हुआ।

प्रतीक, निशांत और शमिता की दोस्ती परीक्षा
सलमान खान ने ऐसा ऐलान किया कि वो प्रतीक, निशांत और शमिता की दोस्ती की परीक्षा लेंगे। इसलिए उन्होने तीनों को नाचो सॉन्ग पर डांस करवाया था।

राकेश की बातों से करण ने तेजस्वी को बचाया
शमिता की मुलाकात राकेश बापत से हुई। राकेश ने तेजस्वी से पूछा कि वो क्या उन्हें शमिता के प्रेमी के रूप में अपना परिचय देना चाहिए। "आप इतने असुरक्षित क्यों थे? क्या मुझे कहने की ज़रूरत है? इतना बुरा लग रहा था, शमिता को रोता देख मुझे बहुत बुरा लगा, मैं टीवी तोड़ना चाहता था। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में आप कोई मुद्दा बना सकते हैं, "उन्होंने शमिता और तेजस्वी की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा। इसके बाद करण कुंद्रा ने तेजस्वी की साइड ली थी।

वोट्स ना मिलने के कारण रश्मि घर से बाहर
वोटों कमीं के कारण रश्मि देसाई घर से बाहर हो गईं और इसका ऐलान होते ही वो रो पड़ी।सलमान ने मजाक में कहा कि प्रतियोगियों ने कहा कि वे अपनी मां से मिलने से पहले ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। सभी प्रतियोगियों की मांओं को सेट पर बुलाया गया था।

सलमान खान ने ग्रांड फिनाले के एपिसोड की शुरुआत की
एपिसोड की शुरुआत सलमान द्वारा फाइनलिस्टों के मंच पर प्रस्तुति देने के साथ हुई। सलमान खान ने सभी के साथ मिलकर शानदार डांस किया था।

सलमान खान ने गर्मी सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
एक प्रोमों के दौरान सलमान खान ने नोरा फतेही की हिट गाने 'गर्मी' पर डांस किया और ढेर सारी मस्ती की थी। फिलहाल विजेता का नाम जानने के लिए सभी को इस ग्रांड फिनाले का अगला एपिसोड रविवार को देखना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications











