शमिता शेट्टी ने किया राकेश बापट से शादी का फैसला, बोलीं- भगवान मेरा साथ देना, घर बसाना है मुझे
बिग बॅास 15 से बाहर आने के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है। शमिता शेट्टी ने कहा है कि वह इस साल शादी करना चाहती हैं। शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात बिग बॅास ओटीटी के दौरान हुई। जहां पर दोनों को एक दूसरे का कनेक्शन बनकर गेम को खेलना पड़ा। इस दौरान दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि बिग बॅास 15 के शुरू होने के साथ दोनों का रिश्ता सबके सामने आ गया।
शमिता शेट्टी ने खुले तौर पर यह कहा है कि वह राकेश बापट से प्यार करती हैं और वह उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। बिग बॅास 15 के दौरान शमिता शेट्टी का घर के बाहर राकेश बापट ने काफी सपोर्ट किया। वहीं अब शमिता शेट्टी अपने इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहती हैं। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में शमिता शेट्टी ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान मुझे यह एहसास हुआ कि कितनी अकेली हूं मैं। मैंने इस अकेलेपन को महसूस किया है।

मैंने हमेशा अपनी जिंदगी अपने हिसाब से अपनी शर्तों पर जी है। यही वजह है कि मैं लंबे समय से सिंगल रही हूं। शमिता ने राकेश के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मेरे पास एक शख्स है। जो मुझे समझता है और मैं उसे समझती हूं। यह देखना होगा कि यह कैसे आगे बढ़ता है। मैं अब घर बसाना चाहती हूं और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहती हूं।
शमिता ने आगे कहा कि मैं राकेश के साथ अपने रिश्ते का आनंद उठा रही हूं। इस साल मैं शादी का मन बना चुकी हूं। इसके लिए भगवान को मेरा साथ देना होगा। बता दें कि राकेश बापट की इससे पहले शादी ने एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से शादी की थी। 8 साल की शादी के बाद दोनों का साल 2019 में तलाक हो गया। शमिता शेट्टी का परिवार भी राकेश बापट के साथ उनके रिश्ते को लेकर हामी भर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











