Bigg Boss 15: उमर रियाज को गंभीर चोट, आसिम रियाज ने दिखाई फोटो लिखा- दर्द की धार है
बिग बॅास 15 में लगातार शो के भीतर एक्शन देखने को मिल रहा है। बिग बॅास 15 में जंगल के घर के लोग मुख्य घर में जाने और खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए जूस वाला टास्क कर रहे हैं। लेकिन इसी टास्क के दौरान बिग बॅास के इतिहास में इतनी खतरनाक लड़ाई हुई है। इसी फाइट के दौरान उमर रियाज को सिर पर चोट लगी है। उमर रियाज के सिर पर चोट का जो निशान है उसकी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।
इंटरनेट पर उमर रियाज के फैंस ने जो तस्वीर वायरल की है इस पर आसिम रियाज ने अपने भाई के लिए पोस्ट किया है। आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी उमर रियाज के सपोर्ट में पोस्ट लिखा है। इंस्टाग्राम पर आसिम ने भाई के चेहरे पर लगी चोट को मार्क करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

सिर पर गहरी चोट के निशान आने के बाद भी उमर रियाज ने अभी तक शो में इसे लेकर कोई हंगामा नहीं किया है। इसे ही देखने हुए आसिम रियाज ने अपने भाई उमर रियाज के लिए पोस्ट लिखा है। आसिम रियाज ने उमर रियाज के लिए इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि आप जो कुछ भी हासिल करते हैं। उसके लिए आप सब कुछ छोड़ देते हैं।
क्योंकि हर खुशी में दर्द की एक धार होती है। आप चमकेंगे मेरे भाई।आसिम की इस पोस्ट पर बिग बॅास 13 की कंटेस्टेंट और आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने भी एक दमदार पोस्ट लिखा है। हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उमर रियाज को सपोर्ट करते हुए मजबूत लिखा है। आपको बता दें कि इस वीक बिग बॅास 15 में एक्शन काफी अधिक दिखा। जिसके कारण घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट को काफी चोट लग चुकी है। शुक्रवार को वीकेंड का वार के एपिसोड की शूटिंग होगी। इस बार सलमान खान घर में चल रहे इस एक्शन को लेकर क्या कदम उठाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











