Bigg Boss 15: उमर रियाज ने कर दी बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत हुई दर्ज, जानिए वजह
बिग बॅास 15 में इस वक्त उमर रियाज शो में रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शो के बाहर उमर रियाज के लिए समस्या बढ़ती चली जा रही है। बिग बॅास 15 के कंटेस्टेंट और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज शो के बाहर मुश्किल में आ गए हैं। आसिम रियाज की पुलिस में शिकायत की गई है।
उमर रियाज के खिलाफ एक फैशन डिजाइनर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उमर रियाज को शो में जो कपड़े दिए जा रहे हैं उसे लेकर यह सारा मामला उठाया गया है। उमर रियाज के खिलाफ उनके ही अपने फैशन डिजाइनर ने शिकायत दर्ज करवाया है। फैशन डिजाइनर के शिकायत करने के पीछे की वजह काफी अलग है।

फैशन डिजाइनर ने उमर रियाज के खिलाफ शिकायत इसलिए दर्ज करवाया है क्योंकि शो में कपड़ों का इस्तेमाल किया गया। लेकिन डिजाइनर के कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर उसका टैग नहीं इस्तेमाल किया गया है। जिस फैशन डिजाइनर ने उमर रियाज को कपड़े भेजा है उनका नाम फैज अंसारी है।
फैज अंसारी ने साफ तौर पर उमर रियाज पर आरोप लगाया है कि जो भी कपड़े उमर रियाज को शो में भेजे गए हैं उन कपड़ों में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उनको ठीक से टैग नहीं किया था। द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।
द खबरी ने बोला है कि उमर रियाज के खिलाफ एक डिजाइनर की तरफ से ठीक से टैग नहीं करने पर शिकायत दर्ज की गई है। फैज अंसारी का इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। फैज अंसारी ने कहा है कि उमर रियाज ने गैरकानूनी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











