..................... बिग बॉस 15 में अपनी एंट्री की खबरों पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये खबर झूठी Bigg Boss 15 Ankita Lokhande break silence on being part of show says this news false - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 15 में रिया चक्रवर्ती के साथ एंट्री, अंकिता लोखंडे भड़कीं- नफरत भेजने में जल्दबाजी दिखा रहे हैं

बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती एक साथ शो में नजर आ सकती हैं। दोनों को इस शो का प्रस्ताव दिया गया है। कई दिनों से वायरल इस खबर पर अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने साफ तौर पर ये बता दिया है कि आखिर इस वायरल खबर के पीछे की सच्चाई क्या है। अंकिता लोखंडे ने इसे लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इन सभी अफवाहों को विराम दिया है। साथ ही अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने बिग बॅास 15 में जाने की खबर को सरासर गलत बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि मैंने इस बात को नोटिस किया है कि मीडिया के कुछ सेक्शन अटकलें लगा रहे हैं कि मैं इस साल बिग बॅास में भाग लूंगी।

मैं इस बात को बताना चाहती हूं कि मीडिया का ये सेक्शन और सभी लोग जान लें और नोट करें कि मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हूं। इस शो में मेरे भाग लेने की खबरें अफवाह के सिवा कुछ नहीं है। लोग मुझे अपनी ऩफरत भेजने में जल्दबाजी दिखा रहे हैं। जबकि मैं उस चीज का हिस्सा भी नहीं हूं।

माना जा रहा है कि अंकिता लोखंडे को बिग बॅास में रिया चक्रवर्ती के साथ एंट्री लेने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। ऐसे में अंकिता लोखंडे ने सामने आकर इस मामले को साफ किया है कि उन्हें बिना सही जाने गलत बातों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक बार फिर से वह पवित्र रिश्ता के नए सीजन में ओटीटी प्लेटफॅार्म पर नजर आयेंगी। इन दिनों अंकिता लोखंडे अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X