बाॅडी शेमिंग होने पर रुबीना दिलैक का टूटा दिल,बोलीं- नफरत भरे मैसेज, मेल भेज रहे हैं।
बिग बॅास 14 की विनर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रुबीना दिलैक आए दिन कोई ना कोई अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। रुबीना अपनी हॅाट इमेज के लिए लोकप्रिय हैं। रुबीना दिलैक अपनी बिकिनी से लेकर कई सारी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी रुबीना दिलैक ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। कहीं ना कहीं रुबीना दिलैक को इसका नुकसान भी हुआ है।
इसकी वजह यह है कि रुबीना दिलैक ने अपना वजन लॉकडाउन के दौरान थोड़ा बड़ा लिया है। इस वजह से कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। रुबीना दिलैक वैसे तो इस तरह के ट्रोल से खुद को दूर रखना पसंद करती हैं। लेकिन इस बार रुबीना दिलैक ने खुद पर उठने वाली आवाज के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।

रुबीना दिलैक ने ट्रोलर्स को सोशल मीडिया के जरिए करारा तमाचा मारा है। साथ ही उन सभी के लिए एक खास नोट शेयर किया है जो रुबीना दिलैक पर टिप्पणी कर रहे हैं। रुबीना दिलैक ने ट्विटर पर एक नोट लिखा है। इस नोट में रुबीना दिलैक ने लिखा है कि मेरे प्यारे शुभचिंतकों मैं बीते काफी समय से यह देख रही हूं कि मेरा बढ़ा हुआ वजन आपको परेशान कर रहा है।
आप लोग लगातार मुझे नफरत भरे मैसेज और मेल भेज रहे हैं। मैं पीआर नहीं रखती हूं तो क्या आपको मेरी काबिलियत नहीं दिखाई देती है। आप मुझे मेरे फैन न रहने की धमकी दे रहे हैं। क्योंकि मैं मोटी हो गई हूं। अच्छे कपड़े नहीं पहनती और बड़े प्रोजेक्ट्स पाने के लिए मेहनत नहीं कर रही हूं। रुबीना दिलैक ने इस नोट के जरिए यह बता दिया है कि वह किस तरह से उन लोगों से नाराज हैं जो कि फैन बोलने के बाद भी उन्हें धमकी दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications