बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक - ये शानदार कारण बनाते हैं शक्ति एक्ट्रेस को सबसे मज़बूत दावेदार
बिग बॉस का स्टेज अपने ग्रांड फिनाले के लिए सज चुका है और बस फैन्स को इंतज़ार है 21 फरवरी की रात का जब बिग बॉस के 14वें सीज़न का विनर अनाउंस किया जा सके। ट्रॉफी के दावेदार हैं राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली, अली गोनी और सोशल मीडिया पर फैन्स की फेवरिट रूबीना दिलैक।
रूबीना दिलैक ने बिग बॉस की शुरूआत एक Rejected प्रतिभागी के तौर पर की थी। घर में एंट्री लेते ही रूबीना को घर में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

हालांकि, इसके लिए उन्हें सीनियर्स गौहर खान, हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ होस्ट सलमान खान की तरफ से काफी आलोचनाएं मिलीं। सभी का मानना था कि ये मौका रूबीना के लिए बेहतरीन समय था अपना खेल मज़बूती से दर्शकों के सामने रखने का। लेकिन रूबीना कहीं खोई दिखाई दीं।
रुबीना दिलैक का सफर बिग बॉस में बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने मज़बूती से हर हफ्ता पार किया है और कुछ कारणों से वो पूरी तरह से बिग बॉस 14 की विजेता होने की हकदार है

शुरू से हुईं है नॉमिनेट
रूबीना दिलैक ने शुरूआती एपिसोड्स से ही बिग बॉस में नॉमिनेट होने का खतरा झेला। अंत तक आते आते तो वो पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट भी हो गईं। पूरे सीज़न भर नॉमिनेशन में जाने के बावजूद, रुबीना दिलैक ने फिनाले तक अपनी जगह बनाई।

टीम की तरह नहीं खेली
रुबीना और अभिनव, पति - पत्नी के तौर पर इस शो में आए। लेकिन दोनों ने अपना अपना गेम खेला। दोनों के दोस्त अलग थे और दुश्मन भी। वहीं इन दोनों ने ही एक दूसरे के गेम पर कभी कोई असर नहीं डाला। इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। फैन्स को भी रूबीना और अभिनव का केवल प्रतिभागियों की तरह खेलना बेहद पसंद आया।

भेड़चाल से दूर
रूबीना दिलैक, इतनी सशक्त प्रतिभागी थीं कि उन्होंने कभी भी भेड़चाल में शामिल होने की कोशिश नहीं की। इसके लिए भले ही कभी उन्होंने प्रतिभागियों से बगावत की, कभी सीनियर्स से तो कभी खुद बिग बॉस के भी खिलाफ जाकर खड़ी हो गईं।

सलमान खान से भी नहीं डरीं
हर वीकेंड का वार में कुछ ना कुछ ज़रूर ऐसा होता था जिस पर सलमान खान रूबीना की क्लास लेते थे। रूबीना बिना डरे अपना पक्ष रखती थीं और जैसा उन्हें लगता था उसी बात को दोहराती थीं। कभी सलमान उनकी नहीं सुनते थे लेकिन रूबीना ने अपने लिए हमेशा स्टैंड लिया और सलमान खान से भी बिना झिझक, बिना डरे अपने मुद्दों पर बात की।

सेलेब्स की फेवरिट
जब रूबीना को घर के अंदर प्रतिभागियों और सलमान खान का भी साथ नहीं मिलता था, तब घर के बाहर उन्हें बाकी सितारों और बिग बॉस के एक्स प्रतिभागियों का पूरा सहयोग मिलता था। रूबीना का मज़बूत किरदार लोगों को बेहद पसंद आया।

सोशल मीडिया का साथ
चार महीनों के बिग बॉस के सफर में रूबीना दिलैक हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती थीं। उनकी फैन फॉलोइंग शानदार थीं। फैन्स रोज़ उन्हें बिग बॉस की सबसे मज़बूत प्रतिभागी बताकर उनका समर्थन करते थे और पिछले कुछ हफ्तों से रूबीना के परिवार के साथ उनके फैन्स भी रूबीना को बिग बॉस की ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं। बस थोड़ा इंतज़ार और।


Click it and Unblock the Notifications
