रूबीना दिलैक फिल्म 'अर्ध' से करेंगी दमदार डेब्यू, लुक में 50 लड़कियों को पछाड़कर हुए सेलेक्ट!

सलमान खान के शो बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक किसको याद नहीं हैं? वो लगातार धमाका कर रहीं हैं और उनको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की शानदार खबर आती रहती है। इस शो को दमदार तरीके से जीतने वाली रूबीना इस समय अपनी एक और कामयाबी को लेकर चर्चा में है। खबर है कि वो काफी जल्दी अपना डेब्यू फिल्मों में करने वाली हैं। जी हां.. पता चला है कि रूबीना ने हाल ही में इसके लिए एक लुक टेस्ट दिया है।

इस लुक टेस्ट की खास बात ये है कि करीब 50 लड़कियों को पछाड़ते हुए रुबीना इस फिल्म के लिए चुनी गई हैं। इस फिल्म का नाम 'अर्ध' (Ardh) होने वाला है और इसी से वो अपनी सफर की शुरुआत करेंगी।

rubina dilaik, रुबीना दिलैक

इस प्रोजेक्ट से ना सिर्फ रुबीना दिलैक बल्कि सिंगर पलक मुच्छल के भाई कंपोजर और सिंगर पलाश का डायरेक्टोरियल डेब्यू भी होगा। उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे

हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे

इस फिल्म में अभिनेत्री रुबीना दिलैक के साथ लीड रोल में बिग बॉस फेम हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे। जी हां.. टीवी इंडस्ट्री के कई शानदार कलाकार फिल्म का हिस्सा बनेंगे जो कि अपने आप में काफी अलग बात होने वाली है।

टीवी का मशहूर नाम

टीवी का मशहूर नाम

रूबीना दिलैक की बात करें तो वो टीवी की मशहूर पर्सनालिटी हैं। उन्होने कई शानदार शो किए हैं और काफी ज्यादा पॉपुलर रहीं हैं। बिग बॉस में उनकी मौजूदगी ने पहले ही बता दिया था कि वो एक बड़ा नाम बनकर सामने आएंगी।

टीवी का मशहूर नाम

टीवी का मशहूर नाम

अर्ध की बात करें तो इसकी तैयारियां काफी तेजी से चल रहीं हैं और शूटिंग सितंबर से शुरु हो सकती है। इस बात को लेकर पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

 रूबीना काफी ज्यादा एक्टिव हैं

रूबीना काफी ज्यादा एक्टिव हैं

सोशल मीडिया पर रूबीना काफी ज्यादा एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। उनको बोल्ड लुक में काफी पसंद किया जाता है।

अभिनव शुक्ला से शादी की

अभिनव शुक्ला से शादी की

रुबीना ने अभिनव शुक्ला से शादी की थी लेकिन बीच में दोनों के संबंध खराब हुए थे और वो अलग हो गए थे। फिर बिग बॉस में दोनो साथ आए और उनका रिश्ता घर के अंदर काफी अच्छा हो गया। अब फिर से दोनों एक साथ हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X