Bigg Boss 14 Promo: सलमान ने खोला एजाज के अतीत का काला सच, अभिनव- रुबीना को फटकार
बिग बॅास 14 का आज पहला वीकेंड का वार है। सलमान खान के साथ कंटेस्टेंट का पहला प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है।पहले ही वीकेंड का वार में सलमान खान ने एजाज खान के अतीत का राज खोल दिया है। जहां पर एजाज खान का एक वीडियो सभी को दिखाया जाता है।
एजाज अपनी जिंदगी के ऐसे काले सच के बारे में बात करते हैं जो सभी के होश उड़ा देता है। इस वीडियो में एजाज कहते हैं कि साल 2011 तक मैं ऐसा ही था कि कोई भी लड़की को देखकर मैं..मेरे साथ बहुत बड़ा कांड होते हुए बच गया है। मेरे साथ जो भी हुआ उसे देखने के बाद मैं डर गया हूं।

ये वीडियो देखने के बाद सलमान खान एजाज को सलाह देते हैं कि गलत काम करोगे तो गलत ही नजर आओगे। किस बात से इतना डर रहे हो एजाज खान।यही से ही तो इस जंग की शुरुआत होगी। इसके साथ ही सलमान खान रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की गेम पर भी लताड़ लगाते हैं। दोनों को अपनी गेम खेलने के लिए बोलते हैं।
रुबीना को कहते हैं कि आपको अपने दिमाग से इस गेम को खेलना चाहिए। साथ ही घर के सभी कंटेस्टेंट को लताड़ते हुए सलमान ये भी बताते हैं कि घर के कुछ कंटेस्टेंट केवल लाइव दर्शकों का तरह पूरी गेम को देख रहे हैं और कुछ भी नहीं कर रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं इसका दो प्रोमो वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications