..................... बिग बॉस 14 वीकेंड का वार - फैन्स ने दिया रूबीना दिलाईक का साथ | Bigg boss 14 weekend ka vaar Sunday 18 october full episode - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 14 वीकेंड का वार, 18 अक्टूबर - फैन्स ने सलमान को कहा चीटर, रूबीना का दिया साथ

बिग बॉस 14, वीकेंड का वार, 18 अक्टूबर - बिग बॉस के वीकेंड का वार का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था। कारण था रूबीना दिलाईक का बिग बॉस के खिलाफ विद्रोह। आज के एपिसोड में एक टास्क आया जहां घरवालों को ये बताना था कि रूबीना और निक्की में से किसके दिमाग में ज़्यादा कचरा है। रूबीना ने साफ कहा कि ये अपमानजनक है।

अगर बिग बॉस खुद कह रहे हैं कि रूबीना और निक्की के दिमाग में कचरा है और घरवालें बताएं कि किसके दिमाग में कचरा ज़्यादा है तो वो इस अपमान का हिस्सा नहीं बनेंगी और ऐसा कोई टास्क नहीं करेंगी।

bigg-boss-14-weekend-ka-vaar-episode-15-sunday-18-october-fans-support-rubina-against-salman

बाद में सलमान खान ने रूबीना को समझाने की कोशिश की और कहा कि कचरे का मतलब है कि कौन ज़्यादा गलतियां करता है। कचरा केवल इंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया गया शब्द है। हालांकि रूबीना ने सलमान से भी लगातार बहस की और कहा कि पिछले हफ्ते जब खुद को Good, Average, Excellent, Poor की कैटेगरी में बांटना था तो आपने कहा कि तुम लोग अपने लिए लड़े नहीं।

आज जब मैं अपने सम्मान के लिए लड़ रही हूं तो मैं गलत हूं। हालांकि सलमान की बात का मान रखते हुए रूबीना ने टास्क तो कर लिया लेकिन सोशल मीडिया ने सलमान को धो दिया है और रूबीना को बिग बॉस की विजेता बना दिया है। देखिए लोगों ने एपिसोड के बारे में क्या क्या कहा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X