Bigg Boss 14: सलमान के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को मिली करोड़ों की मोटी रकम, होश उड़ाने वाली रिपोर्ट !
बिग बॅास 14 को एक वीक का समय हो गया है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो पर छाए रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला। जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री का फायदा शो की टीआरपी पर जरूर होगा। लेकिन आपको इतना बता दें कि बिग बॅास 14 के सीजन में दो वीक के लिए सिद्धार्थ को घर के भीतर लाने का फैसला करना मेकर्स के लिए आसान नही था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि दो वीक घर में रहने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को करोड़ों की फीस दी जा रही है। जिसे जानकर आप चौंक जायेंगे।जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने बीते सीजन में शो को टीआरपी पर पहली पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं इस बार भी सीनियर के तौर पर एंट्री मारकर सिद्धार्थ शो में काफी मसाला डाल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को दो वीक घर के भीतर रहने के लिए 12 करोड़ दिए गए हैं। ये किसी भी गेस्ट को दिए गए अभी तक के पैसे में सबसे अधिक है। चैनल सिद्धार्थ की लोकप्रियता का फायदा सीजन 14 में काफी बेहतर तरीके से उठा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications