Bigg Boss 14: सारा गुरपाल को लगी भयानक चोट, निक्की ने किया अपने नाखूनों से हमला, दर्दनाक
बिग बॅास 14 में पहले ही इविक्शन के साथ बवाल हो चुका है। घर में नॅामिनेशन के बाद सीनियर्स यानी कि सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान के पास ये अधिकार था कि वह नॅामिनेट हुए सदस्यों में से किसी एक को घर से बेघर कर सकते हैं। सिद्धार्थ ने फैसला किया कि सारा गुरपाल को घर से बाहर जाना चाहिए।
हिना खान और गौहर खान ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के इस फैसले में हामी भरी। लेकिन घर के बाहर बिग बॅास के फैंस को ये बात जमी नहीं। इसके बाद जमकर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर के साथ बिग बॅास शो की ट्रोलिंग की गई।
Recommended Video

लेकिन इस बीच सारा गुरपाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है कि सारा गुरपाल टास्क के दौरान चोट का शिकार हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक्की तंबोली ने टास्क के दौरान सारा के आंखों को नुकसान पहुंचाया है। आप इन सभी तस्वीरों में सारा गुरपाल की आंखों को देखकर समझ सकते हैं कि कैसे उनकी आंख काफी जख्मी है।


Click it and Unblock the Notifications











